&format=webp&quality=medium)
IND vs SL Next Match: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच 7 जनवरी को खत्म हो गया है. भारत ने 3 मैचों का यह सीरीज 2-1 से जीत लिया है. अब बारी वनडे सीरीज का है. क्योंकि 10 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. पहला मुकाबला 10 जनवरी को गुवाहाटी में होगा. खास बात यह है कि वनडे सीरीज ठीक वर्ल्ड कप से पहले हो रहा है.
पहला मैच 10 जनवरी गुवाहाटी
दूसरा मैच 12 जनवरी कलकत्ता
तीसरा मैच 15 जनवरी तिरुवंतपुरम
भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच गुवाहाटी में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. सीरीज के तीनों का मैच का लाइव प्रसारण (IND vs SL odi match live streaming) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. सभी मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
टीम इंडिया का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सुर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका का स्क्वाड: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, एशेन बंडारा, नुवानिडु फर्नांडो, दासुन शनाका (कप्तान), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, चमक करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, दुनिथ वेल्लालेज, लाहिरू कुमारा, जेफरी वांडरसे, प्रमोद मदुशन.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें