&format=webp&quality=medium)
IND vs SL Next Match: भारत ने दूसरे ODI मैच में श्रीलंका को 4 विकेट हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 215 रन बनाए थे, जिसे भारत ने 44वें ओवर में ही 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. भारत की ओर से सबसे ज्यादा केएल राहुल ने नाबाद 64 रन की पारी खेली. इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की ODI सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार यानी 15 जनवरी (IND vs SL 3rd ODI) को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.
रिकॉर्ड्स के मुताबिक तिरुवनंतपुरम की पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मिलती है. इस मैदान पर ड्यू फैक्टर भी काफी मायने रखता है. इस पिच पर दूसरी पारी में ओस पढ़ने लगती है ऐसे में गेंदबाजों को गेंद ग्रिप करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसका फायदा बल्लेबाजों होता है. ऐसे में जो टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी.
तिरुवनंतपुरम में अब तक एक ही वनडे मुकाबला खेला गया है, जो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में भारत रिकॉर्ड ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अच्छा है.
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेला जाने वाला तीसरा मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. इसका लाइव प्रसारण (IND vs SL odi match live streaming) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. साथ ही सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी होगा.
टीम इंडिया का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सुर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका का स्क्वाड: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, एशेन बंडारा, नुवानिडु फर्नांडो, दासुन शनाका (कप्तान), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, चमक करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, दुनिथ वेल्लालेज, लाहिरू कुमारा, जेफरी वांडरसे, प्रमोद मदुशन.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें