&format=webp&quality=medium)
IND vs SA 2nd Test Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका की धरती में पहली टेस्ट सीरीज का सपना टीम इंडिया का टूट गया है. पहले टेस्ट में मिली पारी और 32 रनों की हार के बाद भारत 0-1 से पीछे हैं. ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए दूसरा टेस्ट मैच करो या मरो है. ऐसे में टीम इंडिया क्रिकेट फैंस को साल 2024 की पहली जीत का तोहफा देना चाहेगी. जानिए कब और कहां पर देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच टीवी पर आप ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 पर लाइव देख सकते हैं. टीवी पर आप अंग्रेजी और हिंदी में कमेंट्री सुन सकते हैं.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच की ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में कमेंट्री सुन सकते हैं.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 03 जनवरी 2024 से 07 जनवरी 2024 तक खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट न्यूलैंड्स स्टेडियम केपटाउन में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार दूसरा टेस्ट मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान दोपहर 1 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, के.एल.राहुल (विकेटकीपर), के.एस.भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.
टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन.