&format=webp&quality=medium)
(Source: Reuters)
IND vs Pak World Cup Match: वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट फैंस को जिस महामुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार है, उसकी तारीख बदल गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को होने वाला क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच अब 14 अक्टूबर को होगा. इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी सहमति दे दी है. इसका असर पाकिस्तान के दो मैचों पर पड़ने वाला है, जिसके लिए PCB ने BCCI और ICC को अपनी मंजूरी दे दी है. अहमदाबाद में नवरात्रि के उत्सव के पहले दिन सुरक्षा की तैनाती को लेकर भारत और पाकिस्ता के बीच इस मुकाबले को एक दिन पहले करना पड़ रहा है.
भारत और पाकिस्तान के मैच के रीशेड्यूल होने के कारण हैदराबाद में 12 अक्टूबर को होने वाले श्रीलंका और पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख को भी बदलना पड़ा है. अब ये मुकाबला जो 2 दिन पहले 10 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिससे पाकिस्तान को भारत से मुकाबले के पहले तीन दिन का गैप मिल जाएगा.
ICC और BCCI ने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मैच के साथ-साथ श्रीलंका के साथ होने वाले उसके मैच को लेकर PCB से बात की थी, जिसके लिए उसने अपनी सहमति दे दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) जल्द ही एक अपडेटेड शेड्यूल जारी करेगी, जिसमें रीशेड्यूल मैचों का पूरा ब्यौरा होगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें