&format=webp&quality=medium)
India vs Bangladesh 2nd ODI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश का अगला मैच, टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं मैच (ICC)
INDIA vs BANGLADESH 2nd ODI Dhaka: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां बांग्लादेश ने भारत को 1 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बताते चलें कि भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 41.2 ओवर में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 5 और इबादत हुसैन ने 4 विकेट चटकाए.
भारत से मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 46 ओवर में 187 रन बनाकर मैच जीत लिया. बांग्लादेश की जीत में 38 रनों की चमत्कारी पारी खेलने वाले मेहदी हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. आइए जानते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का अगला मैच कब और कहां खेला जाएगा.
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 37 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें से 30 मैच भारत ने जीते हैं तो बांग्लादेश ने 6 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि दोनों टीमों के बीच खेला गया 1 मैच बिना किसी नतीजे से खत्म हो गया था.
भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार, 7 दिसंबर को खेला जाएगा.
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच Sony Sports नेटवर्क के चैनल पर लाइव देखा जा सकता है.
भारत - बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच SonyLIV मोबाइल ऐप पर लाइव देखा जा सकता है.