FIFA World Cup Winners List: कब, किसने, किसे हराकर जीता फीफा वर्ल्ड कप, किस टीम के पास हैं सबसे ज्यादा ट्रॉफी, देखें लिस्ट

FIFA World Cup Winners List: रविवार, 18 दिसंबर को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फ्रांस और अर्जेंटीना दोनों ही टीमों के पास दो-दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी हैं, लिहाजा रविवार को होने वाले मुकाबले में ये दोनों ही टीमें तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी.
FIFA World Cup Winners List: कब, किसने, किसे हराकर जीता फीफा वर्ल्ड कप, किस टीम के पास हैं सबसे ज्यादा ट्रॉफी, देखें लिस्ट

FIFA World Cup Winners List: कब, किसने, किसे हराकर जीता फीफा वर्ल्ड कप, किस टीम के पास हैं सबसे ज्यादा ट्रॉफी, देखें लिस्ट (Reuters)

FIFA World Cup Winners List: रविवार, 18 दिसंबर को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फ्रांस और अर्जेंटीना दोनों ही टीमों के पास दो-दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी हैं, लिहाजा रविवार को होने वाले मुकाबले में ये दोनों ही टीमें तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी. बताते चलें कि कतर में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में जहां अर्जेंटीना ने क्रोएशिया (Argentina vs Croatia) को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी तो दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने मोरोक्को (France vs Morocco) को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी.

साल 1930 में खेला गया था पहला फुटबॉल वर्ल्ड कप

कतर में 22वां फीफा वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इतिहास का पहला फुटबॉल वर्ल्ड कप साल 1930 में उरुग्वे में खेला गया था. यहां हम आपको अभी तक खेले गए सभी फुटबॉल वर्ल्ड कप में जीतने वाली टीमों के नाम बताएंगे. इसके साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि फाइनल में किस टीम ने किस टीम को हराकर ये खिताब जीता. लेकिन उससे पहले आपको ये जानना भी बहुत जरूरी है कि किस टीम के पास सबसे ज्यादा फुटबॉल वर्ल्ड कप ट्रॉफी हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

किस टीम के पास हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप ट्रॉफी

ब्राजील- 5
जर्मनी- 4
इटली- 4
उरुग्वे- 2
अर्जेंटीना- 2
फ्रांस- 2
इंग्लैंड- 1
स्पेन- 1

कब, कौन-सी टीम ने जीता फीफा वर्ल्ड कप

सालविनररनर-अप
1930उरुग्वेअर्जेंटीना
1934इटलीचेक रिपब्लिक
1938इटलीहंगरी
1950उरुग्वेब्राजील
1954जर्मनीहंगरी
1958ब्राजीलस्वीडन
1962ब्राजीलचेक रिपब्लिक
1966इंग्लैंडजर्मनी
1970ब्राजीलइटली
1974जर्मनीनीदरलैंड्स
1978अर्जेंटीनानीदरलैंड्स
1982इटलीजर्मनी
1986अर्जेंटीनाजर्मनी
1990जर्मनीअर्जेंटीना
1994ब्राजीलइटली
1998फ्रांसब्राजील
2002ब्राजीलजर्मनी
2006इटलीफ्रांस
2010स्पेननीदरलैंड्स
2014जर्मनीअर्जेंटीना
2018फ्रांसक्रोएशिया

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6