Lionel Messi: Messi की वो खास फोटोज जो आपको जरूर देखनी चाहिए, जानें शादी, बच्चे और करियर सब कुछ

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस को करारी शिकस्त दी है. फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी ( Lionel Messi) की शानदार पारी ने अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बना दिया है. दुनिया उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रही है. विश्व विजय के बाद पूरी टीम, खिलाड़ियों की फैमिली और फैंस खुशी से झूम उठे. जीत के बाद मेसी की मां उन्हें गले लगाने आईं और दोनों एक-दूसरे को देख रो पड़े. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं एंटोलेना रोकुजो और लियोनेल मेसी की खूबसूरत लव स्टोरी..

1/9

लियोनेल मेसी का परिवार

लियोनेल मेसी का परिवार1/9

फाइनल मुकाबला देखने के लिए मेसी का पूरा परिवार कतर में था. मेसी की मां, पत्नी और बच्चे मैच के बाद उनसे मिलने आए और सभी बहुत खुश थे. अर्जेंटीना के कप्तान की मां भी अपने बेटे और टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं. उन्होंने भी टीम की जर्सी पहन रखी थी. जीत के बाद वह दौड़ती हुई ग्राउंड पर आईं और मेसी को पीछे से पकड़ लिया. मां को देखकर स्टार फुटबॉलर अपने आंसू नहीं रोक पाए और खुशी से रो पड़े.

2/9

मां के बहुत करीब है मेसी

मां के बहुत करीब है मेसी2/9

मेसी अपनी मां के बहुत करीब हैं और वह कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी परवरिश और फुटबॉल सिखाने के लिए मां ने काफी मेहनत की है. बेटे को विश्व विजेता बनते देखकर मेसी की मां भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं.

3/9

पत्नी और बच्चों के साथ मनाया जश्न

पत्नी और बच्चों के साथ मनाया जश्न3/9

ट्रॉफी उठाने के बाद मेसी पत्नी और बच्चों से भी मिले. मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो उनकी बचपन की दोस्त हैं और दोनों ने लंबे समय की कोर्टशिप के बाद साल 2017 में शादी की थी.  

4/9

बच्चों के बेहद करीब हैं मेसी

बच्चों के बेहद करीब हैं मेसी4/9

मेसी के दोनों के तीन बच्चे थियागो, मातेओ और सिरो हैं. फाइनल में पिता को सपोर्ट करने के लिए तीनों बच्चे भी पहुंचे थे और ट्रॉफी उठाकर खूब जश्न मनाया. यह अर्जेंटीना के कप्तान का आखिरी वर्ल्ड कप था और उन्हें यादगार विदाई मिली. वर्ल्ड कप जीतने के साथ उन्होंने गोल्डन बॉल अवॉर्ड भी जीता है.  

5/9

कौन हैं एंटोनेला रोकुजो

कौन हैं एंटोनेला रोकुजो5/9

मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो प्रोफेशनल मॉडल हैं. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह भी मेसी के शहर से ही हैं. इस जोड़ी का रिश्ता बचपन से ही अटूट रहा है. एंटोनेला रोकुजो बचपन से ही मेसी की दोस्त रही हैं. मेसी के हिस्से दुनियाभर की उपलब्धियां आईं, उनके किस्मत का सितारा और बुलंद हुआ लेकिन उनका प्यार कम नहीं हुआ. मेसी अपने साथी के प्रति वफादार रहे.

6/9

मेसी के बचपन की प्यार हैं एंटोनेला रोकुजो

मेसी के बचपन की प्यार हैं एंटोनेला रोकुजो6/9

मेसी और एंटोनेला एक ही शहर रोसारियो से हैं. वे पांच साल की उम्र से एक-दूसरे को जानते हैं. एंटोनेला मेस्सी के एक दोस्त की चचेरी बहन थीं. मेसी स्वभाव से बेहद शर्मीले हैं लेकिन इसके बावजूद वह एंटोनेला से मिलने से खुद को रोक नहीं पाए.

7/9

एंटोनेला रोकुजो की प्रोफेशनल जिंदगी

एंटोनेला रोकुजो की प्रोफेशनल जिंदगी7/9

एंटोनेला रोकुजो ग्रेजुएशन में ह्युमैनिटी और सोशल साइंस की स्टूडेंट रही हैं. उन्होंने डेंटिस्ट की भी पढ़ाई की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मेसी के साथ बार्सिलोना में रहने लगीं. एंटोनेला रोकुजो ने साल 2016 में डिजाइनर रिकी सरकनी के साथ एक मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था. फिर अपनी दोस्त सोफिया बलबी के साथ एक बुटीक खोला. सोफिया मेस्सी की पुरानी टीम के साथी लुइस सुआरेज की पत्नी हैं.

8/9

कब एंटोनेला रोकुजो और मेसी ने रचाई शादी

कब एंटोनेला रोकुजो और मेसी ने रचाई शादी8/9

मेसी साल 2017 में रोसारियो में अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाई. उनकी शादी की पार्टी को अर्जेंटीना की 'सदी की शादी' करार दिया गया था. जेरार्ड पिक और उनकी पत्नी शकीरा सहित मेस्सी के कई दोस्त इसमें शामिल हुए थे. दोनों ने दो बच्चे होने के बाद शादी करने का फैसला लिया.

9/9

 इंस्टाग्राम पर बेहद मशहूर हैं एंटोनेला

 इंस्टाग्राम पर बेहद मशहूर हैं एंटोनेला9/9

एंटोनेला खुद बेहद मशहूर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर अपने परिवार, अपने तीन बच्चों थियागो, माटेओ और सिरो की तस्वीरें पोस्ट करती हैं.साथ ही वह कई ब्रांड्स को प्रमोट भी करती हैं. दोनों की लव स्टोरी अटूट है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6