&format=webp&quality=medium)
Russia Lunar Mission Luna 25 Failed: रूस का चंद्रमा मिशन लूना 25 मिशन फेल हो गया है. Chandrayaan 3 के साथ-साथ रूस का लूना 25 मिशन ने भी चांद की सतह पर पहुंचने के लिए उड़ान भरी थी. दोनों ही चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गए थे. अब रूस के लिए एक बुरी खबर आ गई. रूस का पहला चंद्रमा मिशन लूना 25 प्री लैंडिंग कक्षा में प्रवेश करने की कोशिश में फेल हो गया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ये चांद की सतह पर क्रैश कर गया है. गौरतलब है कि लूना 25 को रूस ने 10 अगस्त 2023 को लॉन्च किया था.
रूस की स्पेस एजेंसी रॉस्कोमॉस ने शनिवार शाम असमान्य स्थिति की जानकारी दी थी. स्पेस एजेंसी के मुताबिक लूना 25 के चांद की कक्षा में पूर्व लैंडिंग के दौरान कुछ तकनीकी खामियां आई थी. इस कारण से प्री लैंडिंग का प्रयास असफल रहा है. रोस्कोमॉस के एक टेलिग्राम पोस्ट के मुताबिक प्री लैंडिंग के दौरान, स्वचलित स्टेशन पर एक असमान्य सी परिस्थिति शुरू हुई. इसने पहले से निदेशित मापदंडों के साथ प्री लैंडिंग की अनुमति नहीं दी है.
Russia's Luna-25 spacecraft has crashed into the moon, reports Germany's DW News citing space corporation Roskosmos pic.twitter.com/ZtxYkFHUp2
— ANI (@ANI) August 20, 2023
21 अगस्त को लूना 25 मिशन को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास की उम्मीद थी. लूना 25 को चंद्रमा के बोगुस्लावस्की क्रेटर के पास लैंड करना है. ये क्रेटर चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर स्थित है. गौरतलब है कि जून में रोस्कोमॉस के अध्यक्ष यूरी बॉरिसॉव ने राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन को बताया था कि मिशन के सफल होने का केवल 70 फीसदी अनुमान है. इससे पहले रूस ने लूना 25 लैंडर को चांद की कक्षा में स्थापित किया था. ये रूस के स्पेस इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ था.
लूना 25 को चांद पर एक वर्ष रहना था. इस दौरान उसे सैंपल इकट्ठा करना था. साथ ही मिट्टी का आंकलन भी करना था. लैंडर पर कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं जिन्होंने पहले ही स्पेस से पृथ्वी और चांद की तस्वीरें भेजी थी. गौरतलब है कि रूस ने पश्चिमी देशों की मदद के बिना अपने लूनर मिशन को आगे बढ़ाने का फैसला किया था. यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने घोषणा की थी कि वह मॉस्को के साथ कोई भी संयुक्त मिशन में हिस्सा नहीं लेगी.