&format=webp&quality=medium)
Image- Freepik
IBPS RRB Recruitment 2023 Notification: बैंक में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क-पीओ परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. IBPS की ओर से पीओ-क्लर्क के पदों पर 8600 भर्तियां निकाली गई हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज 1 जून से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार यहां जानें इससे जुड़ी जानकारी और आवेदन का तरीका.
आईबीपीएस के नोटिफिकेशन के अनुसार क्लर्क और पीओ (IBPS RRB Notification 2023 for PO Clerk Posts) दो परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए आवेदन 1 जून से लेकर 21 जून तक किया जा सकता है. लाखों उम्मीदवारों को इस नोटिफिकेशन का लंबे समय से इंतजार था. वो इंतजार अब खत्म हुआ. आप जिस पद के लिए तैयारी कर रहे हैं, उसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
क्लर्क- 5538
पीओ- 2485
अधिकारी स्केल-द्वितीय सामान्य बैंकिंग अधिकारी- 332
अधिकारी स्केल 2 आईटी- 68
अधिकारी स्केल 2 सीए- 21
अधिकारी स्केल 2 विधि अधिकारी- 24
ट्रेजरी ऑफिसर स्केल 2- 8
मार्केटिंग ऑफिसर स्केल 2- 3
कृषि अधिकारी स्केल 2- 60
ऑफिसर स्केल 3- 73
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 01 जून, 2023
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून, 2023
पीईटी दिनांक : 17 जुलाई से 22 जुलाई, 2023
पीईटी एडमिट कार्ड की तारीख : 10 जुलाई, 2023
क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख : 05 अगस्त, 06, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें