&format=webp&quality=medium)
IBPS Clerk Mains Exam Result 2024 Declared: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2024 जारी, इस लिंक से करें चेक
IBPS Clerk Mains Exam Result 2024 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने 1 अप्रैल, 2024 को आईबीपीएस क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2024 (IBPS Clerk Mains Exam Result 2024 Declared) जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2024 तक उपलब्ध रहेगा.
देशभर में आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 7 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी. यह भर्ती के जरिए 4045 क्लर्क पदों को पर भर्ती की जाएगी.
यह परीक्षा तीन फेज में ली गई थी. पहले फेज में लिखित परीक्षा में English Language, Quantitative Aptitude और Reasoning Ability से सवाल पूछे गए थे. सेकंड फेज की परीक्षा में Reasoning & Computer Aptitude, General/ Economy/ Banking Awareness, English Language, Data Analysis & Interpretation से सवाल पूछे जाएंगे. लास्ट फेज इंटरव्यू का होगा, इसे पास करने वालों को ऑफर लेटर भेजा जाएगा.
अगर आप जनरल कैंडिडेट हैं तो आपको आवेदन के लिए 850 रुपये देने होते हैं. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कुछ छूट दी गई है. उनको आवेदन के लिए सिर्फ 175 रुपये देने होंगे.
अगर आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री है तो आप इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आईबीपीएस क्लर्क के पोस्ट पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए.