Holi 2023: होली खेलने के बाद स्किन पर होते हैं रंगों के ये रिएक्‍शंस, आपके साथ हो ये समस्‍या तो आजमाएं ये उपाय

होली खेलने में तो हर किसी को मजा आता है, लेकिन बाद में रंगों के कारण होने वाले रिएक्‍शंस परेशान करते हैं. होली खेलने के बाद स्किन का खयाल जरूर करें और यहां बताए जा रहे उपाय आजमाएं, ताकि रंगों के साइड इफेक्‍ट्स से आपकी स्किन को बचाया जा सके.
Holi 2023: होली खेलने के बाद स्किन पर होते हैं रंगों के ये रिएक्‍शंस, आपके साथ हो ये समस्‍या तो आजमाएं ये उपाय

होली खेलने के बाद स्किन पर होते हैं रंगों के ये रिएक्‍शंस, आपके साथ हो ये समस्‍या तो आजमाएं ये उपाय

Holi 2023 का त्‍योहार बस आ ही चुका है. कल शाम यानी 7 मार्च को होलिका दहन के अगले दिन यानी 8 मार्च को हर जगह रंगों की होली खेली जाएगी. आपने भी होली खेलने की तैयारी शुरू कर दी होगी. होली खेलने में तो हर किसी को मजा आता है, लेकिन बाद में रंगों के कारण होने वाले रिएक्‍शंस परेशान करते हैं. पहले तो जिद्दी और पक्‍के रंग जल्‍दी उतरते नहीं हैं और अगर उतर जाएं तो स्किन को काफी ड्राई बना देते हैं क्‍योंकि इनमें केमिकल होते हैं. इसलिए रंगों की होली खेलने के बाद स्किन का खयाल जरूर करें और इन पर घरेलू पैक बनाकर लगाएं, जिससे ड्राईनेस की समस्‍या दूर हो सके और रंगों के साइड इफेक्‍ट्स से आपकी स्किन को बचाया जा सके.

मसूर की दाल का पैक

इस पैक को बनाने के लिए थोड़ी मसूर की दाल को देसी घी में भून कर रख लें. इसके बाद दाल को दूध में भिगोएं और अच्छे से भीगकर जब दाल फूल जाए तब इसे पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर सूखने तक लगाएं. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. आप चाहें तो इस पैक को पहले से बनाकर फ्रिज में स्‍टोर करके रख सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

बेसन का पैक

चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और दो चम्मच बेसन लें और इसमें एक चम्मच मलाई व थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं. अगर मलाई आपको सूट नहीं करती है तो आप दही के साथ बेसन को मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं.

केले का पैक

आप चेहरे पर केले का पैक भी लगा सकते हैं. इसके लिए आपको एक कटोरी में केला मैश करना होगा. इसमें थोड़ी मुल्‍तानी मिट्टी और इसमें एक चम्मच नारियल तेल या जैतून का तेल मिलाएं और थोड़ा दही डालें. इसके बाद इसे चेहरे पर लगा लें. सूखने के बाद गुनगुने पानी से धोएं. इससे भी आपके चेहरे की ड्राईनेस खत्‍म होगी.

ये भी रखें याद

ये सभी पैक आपकी स्किन की डीप मॉइश्‍चराइजिंग कर देते हैं. लेकिन किसी भी पैक को लगाकर मुंह धोने के बाद मॉइश्चराइजर का प्रयोग जरूर करें और पैक को लगाने के बाद बातचीत न करें, वरना इससे आपकी स्किन में ढीलापन आता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6