&format=webp&quality=medium)
Winners List Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे करीब-करीब साफ हो गए हैं. बीजेपी इस साल फिर से सरकार बनाती हुई दिख रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक 90 में से 42 सीटें भाजपा के खाते में आ चुकी हैं. कांग्रेस के खाते में अभी 35 सीटें हैं, 5 सीटें अन्य के पास हैं. 52 साल बाद ये पहली बार है जब लगातार तीसरी बार सरकार रिपीट हो रही है.
Party Wise Results
बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर इस बार कुल 1,031 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था. आज नतीजे का दिन है. मतगणना के शुरुआती रुझानों में पहले कांग्रेस आगे थी, लेकिन अब बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है और बीजेपी एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. हालांकि अभी ये सिर्फ रुझान हैं, अंतिम निर्णय इससे अलग भी हो सकता है.