&format=webp&quality=medium)
Laal Singh Chaddha Day 10: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लोगों को बेसब्री से इंताजार था. लेकिन जैसे की फिल्म ने थिएटरों में दस्तक दी, फिल्म धीरे-धीरे पिटती चली गई. लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब से लेकर आज तक फिल्म का दर्शकों पर कोई जादू नहीं चला और उनकी फिल्म औंधे मुंह गिर गई.
लाल सिंह चड्ढा के 10वें दिन की कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 10वें दिन सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन करीब 54 करोड़ रुपये ही बताया जा रहा है.
कलेक्शन की बात करें, तो ओपनिंग डे पर 'लाल सिंह चड्ढा' ने 11.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी. 2022 की सबसे बड़ी ओपनर्स में लाल सिंह चड्ढा का नाम 5वे नंबर पर आया. लेकिन जैसे जैसे दिन बित रहे हैं, टिकट विंडो पर दर्शक की भीड़ कम हो रही है. दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में 35 से 40% की गिरावट आई थी.
आमिर खान की ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) का रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स (Tom Hanks) ने मुख्य किरदार निभाया था. लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी लीड रोल में दिखीं. बताते चलें कि लाल सिंह चड्ढा के रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को आमिर खान की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
देश भर के तमाम हिंदू संगठनों ने आमिर खान पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करने का आह्वान किया था, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ा और लाल सिंह चड्ढा लगातार असफलता की खाई में गिरती चली गई.