&format=webp&quality=medium)
How to use ChatGPT: इन दिनों ChatGPT का जितना जलवा है, उतना शायद ही किसी का हो. पर्सनल से लेकर ऑफिस तक, स्कूल से लेकर कॉलेज तक हर काम ChatGPT मिनटों में करके दे देता है. ChatGPT आपके हर कठिन से कठिन सवाल तक का सटीक जवाब देता है. चाहें इतिहास के बारे में पूछना हो या फिर किसी भी काम को कराना हो, वो सब काम करने में सक्षम है. ChatGPT लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले इसकी लॉन्चिंग, फिर इससे पूछे गए सवाल के जवाब और अब इसके द्वारा यूजर्स की लीक हुई डिटेल्स के कारण यह एडवांस AI टूल खबरों में बना हुआ है.
बता दें, ChatGPT एक तरह का सर्च इंजन है. इस सर्च इंजन पर आपके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब बिल्कुल सटीक तरह से मिलता है. इसकी यही खूबी इसे Google से अलग बनाती है. यूं तो अब-तक लाखों लोग इस एडवांस AI टूल का इस्तेमाल कर चुके होंगे, लेकिन फिर भी कुछ लोग होंगे जिन्होंने इसका इस्तेमाल अब-तक इसलिए नहीं किया है क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है.
बता दें, साल 2022 में AI बेस्ड टेक्नोलॉजी ChatGPT को पेश किया गया था. चैटजीपीटी टेक की दुनिया के लिए ही नहीं...इंटरनेट की दुनिया के लिए भी काफी आकर्षक बना है. आइए जानते हैं वो 10 ऐसी चीज़ें, जिससे चैटजीपीटी का एक्सपीरियंस होगा दोगुना.
ChatGPT आपके लिए रिसर्च करने, नई भाषाएं सिखाने, आर्टिकल लिखने में मदद, पर्सनल असिस्टेंट की तरह यूज, चैट, नौकरी दिलवाने से लेकर काम करता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें