&format=webp&quality=medium)
Samsung Unpacked Event 2023: सैमसंग अपने फैंस को जल्द ही खुशखबरी देने जा रहा है. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वो जुलाई में Samsung Unpacked Event 2023 ऑर्गेनाइज करने जा रही है. हर बार ये इवेंट वैसे तो अगस्त में होता है, लेकिन इस बार कंपनी इसे जुलाई महीने में ऑर्गेनाइज कर रही है. ऐसी चर्चा है कि कंपनी इस अनपैक्ड इवेंट में फोल्डेबल डिवाइसे पेश करेगी. इसमें Z Fold 5 और Z Flip 5 शामिल है. साथ ही इस इवेंट में स्मार्टवॉच और टैबलेट के लॉन्च की संभावना है. कंपनी ने बताया कि इस इवेंट को साउथ कोरिया के सियोल में ऑर्गेनाइज किया जाएगा.
सैमसंग के इस सबसे बड़े इवेंट को साउथ कोरिया के सियोल में ऑर्गेनाइज किया जाएगा. ये अनपैक्ड इवेंट समसेओंग-डोंग, गंगनाम में COEX में होगा.
कंपनी ने इस बड़े इवेंट की शुरुआत साल 2010 में मार्च के महीने में की थी. उस समय इसे लास वेगस में ऑर्गेनाइज किया गया था. इसके बाद सैमसंग ने न्यूयॉर्क, लंदन, बर्लिन और बार्सिलोना जैसे देशों में अनपैक्ड इवेंट ऑर्गेनाइज किया.
सैमसंग के Unpacked Event को पहली बार जुलाई के महीने में आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले हमेशा अगस्त में आयोजित किया गया है. Samsung ने अभी तक आने वाले फोल्डेबल फोन्स के बारे में कोई डीटेल या फीचर कंफर्म नहीं की है. लेकिन इस इवेंट में हो सकता है Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च किया जा सकता है. साल 2019 में पहला Galaxy Fold लॉन्च करने के बाद कंपनी लगातार अपने फोल्डेबल हैंडसेट्स को बेहतर बना रहा है.
हालांकि कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन लीक्स में पता लगा है कि कंपनी इस इवेंट में Galaxy Z Fold 5 और Z Flip 5 को लॉन्च करेगी. इनमें मिलने वाले फीचर्स भी Galazy Z Fold 4 और Galazy Z Flip 4 की तरह ही होंगे.
सैमसंग का फोल्डेबल फोन अपने गृह देश दक्षिण कोरिया में हमेशा चर्चाओं में रहता है. साल 2022 में कोरियाई मार्केट ने भी उल्लेखनीय 13.6% फोल्डेबल फोन अपनाने की दर के साथ नेतृत्व किया, सालाना स्मार्टफोन शिपमेंट में फोल्डेबल फोन की उच्चतम हिस्सेदारी का दावा किया.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें