&format=webp&quality=medium)
Samsung Quarterly Growth Rate: Samsung को टैबलेट मार्केट में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. भारत में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने Tablet मार्केट में जून तिमाही में वृद्धि हासिल की है, यानी की कंपनी का ग्रोथ रेट 220% रहा. सैमसंग ने अपनी जून क्वार्टर में 45% तक का मार्केट शेयर कैल्कुलेट किया है. IDC Worldwide Quarterly पर्सनल कम्प्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट शेयर बताते है कि कंपनी ने अपनी टैबलेट लीडरशिप में क्वार्टरली दूसरी बार सफलता हासिल की है.
कंपनी के टैबलेट केटेगरी (Tablet Category) ने नेक्स्ट लेवल के इस ऐरा में अपने कस्टमर्स में नया इंट्रस्ट देखा है. बता दें सैमसंग ने अपने कस्टमर्स के बीच बेहतरीन प्रोडक्ट्स को पेश कर सफलता हासिल कर ली है. सैमसंग ने अपने कस्टमर्स की पसंद और बजट को फोकस में रखते हुए ये सभी टैबलेट्स पेश किए हैं. सैमसंग ने बड़े पैमाने पर tablets की कम से कम 20,000, मिड में 20 हजार से 40 हजार के अलावा प्रिमियम 40 हजार तक का मुनाफा कमाया है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
मास सैगमेंस के मुताबिक, सैमसंग ने जून तिमाही में 49% तक के साथ मार्केट शेयर में कलोजिंग की. बता दें हाल ही में सैमसंग ने Galaxy Tab A7 Lite टैबलेट को लॉन्च किया था. ये देश के सबसे किफायती टैबलेट्स में से एक है. (most affordable tablets in India) वहीं Galaxy Tab A7 Lite को कंपनी ने लोगों के कम्फर्ट के हिसाब से बनाया, जिसे लेकर वो ट्रेवल भी कर सकें.
मिड सेगमेंट में Samsung को जून तिमाही में Galaxy Tab A7 टैबलेट की अच्छी डिमांड के चलते सफलता हालिस हुई. सैमसंग गैलेक्सी टैब Galaxy Tab A7 टैबलेट लोगों की पहली पसंद रहा, इस टैबलेट में कंपनी ने 10.4 इंज की डिस्प्ले दी है. साथ ही इसमें शानदार साउंड क्वालिटी के लिए Dolby Atmos के साथ Quad स्पीकर्स मिलेंगे. Galaxy Tab S6 Lite की बात करें, तो ये भी कस्मर्स की पसंदीदा डिवाइस है, जिसमें S-Pen भी उपलब्ध होता है. ये कंपनी का बेस्ट और हीरो मॉडल कहलाता है.
प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग ने Galaxy Tab S7, Tab S7+ and Tab S7FE पेश किए है. आगे भी कंपनी ने कहा है कि वो अपने इन टैबलेट्स को वर्क और खेलने के लिए पेश करती रहेगी. Samsung ने हाल ही में Wi-Fi की सुविधा वाले Galaxy Tab S7 FE वेरिएंट को देश में पेश किया है. कंपनी ने अपने इन टैबलेट्स में productivity, creativity and entertainment को काफी ज्यादा मजबूत बनाया है. Galaxy Tab S7 FE में कंपनी ने अपने कस्टमर्स के पसंदीदा फीचर्स जोड़े हैं, जिसमें 12.4 इंच की बड़ी डिस्प्ले और S Pen उपलब्ध है.