&format=webp&quality=medium)
Jio Airfiber: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉल कंपनी Reliance Jio की वायरलेस इंटरनेट सर्विस Jio AirFiber 19 सितंबर को लॉन्च की जाएगी. इस एयरफाइबर में कई ऐसी सर्विसेस मिलेंगी, जो यूजर्स का एक्सपीरियंस खास बनाएंगी. इसमें 1.5 Gbps तक की स्पीड, हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सर्विसेस मिलेंगी. इस नए AiFiber के लॉन्च से जुड़ी जानकारी Reliance Industries के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, Mukesh Ambani ने इस साल की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में दी थी. उन्होंने कहा था कि Jio AirFiber को गणेश चतुर्थी पर लॉन्च किया जाएगा. आइए जानते हैं क्या नई सर्विसेस देगा नया Jio AirFiber.
Jio Fiber में 1 Gbps तक की स्पीड मिलती है, जबकि Jio AirFiber में यह 1.5 Gbps की होगी. हाल ही मे रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क के लॉन्च को पूरा कर लिया है. कंपनी ने पिछले साल हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है.
Jio AirFiber फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस डिवाइस है, जो कंपनी के 5G नेटवर्क का यूज करेगा. इससे यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से सुपरफास्ट डेटा मिलेगा. वहीं, यह डिवाइस Wi-Fi 6 सपोर्ट करेगा. साथ ही इसमें WAN, LAN, USB और पावर पोर्ट जैसे पोर्ट मिलेंगे. इसके अलावा, जियो एयर फाइबर के फीचर से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है.
हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. इसे लॉन्च डेट पर ही रिवील किया जाएगा. लेकिन लीक्स के मुताबिक, इसकी कीमत 6000 रुपये हो सकती है.
Reliance AGM में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि Jio AirFiber के लिए कंपनी ने रोजाना 150,000 कनेक्शन तक विस्तार करने का AIM रखा है. इस टार्गेट को पूरा करने के लिए हमारी टीम लगातार इस पर काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि Jio AirFiber के आने से यूजर्स को 5G High-Speed इंटरनेट मिलेगा.
कंपनी का कहना है कि Jio AirFiber के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जियो फाइबर का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे देश में 1.5 मिलियन किलोमीटर तक फैला हुआ है. उम्मीद बस ये है कि AirFiber के आने से ज्यादा से ज्यादा फाइबर नेटवर्क बढ़ें.
Airtel Xtreme Fiber का मंथली बेसिक प्लान 799 रुपए है. इसमें 100mbps की स्पीड से डेटा दिया जा रहा है. अगर आप इसका 6 महीने के लिए Subscription लेना चाहते हैं तो आपको 4,435 रुपए देने होंगे. साथ ही सिक्योरिटी डिपोजिट के लिए सिक्योरिटी के तौर पर आपको 2500 रुपये एडवांस में देने होते हैं.
Airtel की इस सर्विस का इस्तेमाल फिलहाल दिल्ली और मुंबई के यूजर्स ही कर पा रहे हैं. अगर आप भी दिल्ली-मुंबई से हैं और सर्विस लेना चाहते हैं तो सबसे पहले फोन में Xstream AirFiber ऐप डाउनलोड करें. अब QR कोड स्कैन करें और लीजिए मिल गया एक्सेस.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें