JIO ने अपने ग्राहकों को दी सौगात, दूसरे कस्‍टमर भी उठा सकेंगे लाभ

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने वेब के साथ मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए अपना प्लेटफार्म जियोन्यूज (Jio News) लांच किया है, जो एंड्रायड एवं आईओएस यूजर के लिए होगा.
JIO ने अपने ग्राहकों को दी सौगात, दूसरे कस्‍टमर भी उठा सकेंगे लाभ

कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य महत्वपूर्ण समाचार सामग्री लाइव चैनल, मैगजीन, ब्लॉग एवं समाचार वेबसाइट की ही तरह तेज गति से परोसने का है. (PTI)

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने वेब के साथ मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए अपना प्लेटफार्म जियोन्यूज (Jio News) लांच किया है, जो एंड्रायड एवं आईओएस यूजर के लिए होगा. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस प्लेटफार्म पर जियोएक्सप्रेस, जियोमैग्स और जियोन्यूजपेपर के साथ ही लाइव टीवी एक साथ लांच किया गया है. कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य महत्वपूर्ण समाचार सामग्री लाइव चैनल, मैगजीन, ब्लॉग एवं समाचार वेबसाइट की ही तरह तेज गति से परोसने का है.

बयान में कहा गया है, "उपयोगकर्ता अपनी रुचि के मुताबिक अपना होमपेज पर्सनलाइज (व्यक्तिगत) कर सकते हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएस) प्रौद्योगिकी से समेकित जियोन्यूज विभिन्न समाचार स्रोतों से हजारों खबरों को छांटकर महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक खबरें पेश करेगी."

जी बिजनेस लाइव स्‍ट्रीमिंग के लिए यहां क्लिक करें:

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी ने कहा कि सभी जियो यूजर के लिए जियोन्यूज एप के फीचर उपलब्ध होंगे. जो जियो के उपभोक्ता नहीं हैं, वे लाग इन करके इसकी सेवा ले सकते हैं. यह एप गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल एप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6