ये है दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाला App,  एक दिन 48 लाख डॉलर की हो गई इनकम

Mobile application: इस ऐप ने मई में कुल 14.6 करोड़ डॉलर की कमाई की, जोकि अप्रैल के महीने में हुई 65 करोड़ डॉलर की कमाई की तुलना में 126 फीसदी अधिक है. इससे पहले अप्रैल में अब तक की सबसे अधिक कमाई हुई थी. 
ये है दुनिया की सबसे अधिक कमाई वाला App,  एक दिन 48 लाख डॉलर की हो गई इनकम

कुल राजस्व में से लगभग 10.1 करोड़ डॉलर का राजस्व एप्पल के स्टोर से प्राप्त हुआ. (रॉयटर्स)

. 'PUBG मोबाइल' और इसके नए वर्जन 'गेम फॉर पीस' के कारण चीन के इंटरनेट पावरहाउस टेनसेंट का राजस्व मई में एक दिन 48 लाख डॉलर से अधिक दर्ज किया गया, इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे अधिक कमाई करनेवाला एप बन गया है. मोबाइल ऐप इंटेलीजेंस कंपनी सेंसर टावर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. अनुमान (जिसमें चीन में एंड्रॉयड से मिलने वाले राजस्व को शामिल नहीं किया गया है) के मुताबिक, दोनों वर्जन मिलकर मई में कुल 14.6 करोड़ डॉलर की कमाई की, जोकि अप्रैल के महीने में हुई 65 करोड़ डॉलर की कमाई की तुलना में 126 फीसदी अधिक है. इससे पहले अप्रैल में अब तक की सबसे अधिक कमाई हुई थी.

PUBG मोबाइल, गेम फॉर पीस से मई में हुए कुल राजस्व में से लगभग 10.1 करोड़ डॉलर का राजस्व एप्पल के स्टोर से प्राप्त हुआ, जबकि गूगल के प्लेटफॉर्म से कुल 4.53 करोड़ डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ. सेंसर टावर के मोबाइल इनसाइट्स के प्रमुख रैंडी नेल्सन ने ब्लॉग पोस्ट में इसके बारे में लिखा है.

tencent
Add Zee Business as a Preferred Source

(रॉयटर्स)

ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि पीयूबीजी मोबाइल के दोनों वर्जन से होनेवाली कमाई को एक साथ मिलाने से यह दूसरे स्थान पर रहने वाली गेम ऑनर ऑफ किंग्स से 17 फीसदी अधिक है, जिसने करीब 12.5 करोड़ डॉलर की कमाई की. यह गेम भी टेंनसेंट का ही है. नेल्सन ने लिखा, "ऐप स्टोर और गूगल प्ले यूजर्स ने पिछले महीने PUBG के दोनों मोबाइल संस्करणों पर औसतन 48 लाख डॉलर रोजना खर्च किए."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6