स्मार्टवॉच का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. पिछले साल भी मार्केट में कई नई स्मार्ट घड़ियां लॉन्च हुई थीं. इस साल भी कई कंपनियों ने अपनी स्मार्ट वॉच लाने का ऐलान किया है.
1/6चीन की हैंडसेट बनाने वाली कंपनी शाओमी ने गोल डायल वाला वॉच कलर लॉन्च किया है. यह स्मार्ट वॉच काफी हद तक हुआमी की अमजफिट जीटीआर की तरह है, जिसमें गोल डायल और कलरफुल वॉच स्ट्रैप भी होगा.
2/6शाओमी के सब-ब्रांड मिजिया ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर एक टीजर शेयर किया, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है.
3/6शाओमी वॉच कलर गोल डिस्प्ले में है और यह 1.39 इंच डेगोनल और 454 गुना 454 पिक्सल रिजोल्युशन के साथ है. यह सभी स्टैंडर फिटनेस ट्रैकिंग फीचर को सपोर्ट करेगी.
4/6यह घड़ी हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और बैरोमीटर सहित यह सभी स्टैंडर फिटनेस ट्रैकिंग फीचर को सपोर्ट करेगी. यह स्मार्ट वॉच काफी हद तक हुआमी की अमजफिट जीटीआर की तरह है.
5/6इस घड़ी का तैरते समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है. शाओमी वॉच को सिल्वर, गोल्ड और ब्लैक, तीन रंगों में लॉन्च किया गया है. इसमें हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और बैरोमीटर भी हैं.
6/6इस घड़ी को कंपनी ने फिलहाल चीन में ही बिक्री के लिए बाजार में उतारा है. स्मार्ट वॉच कलर की कीमत 115 डॉलर (लगभग 8250 रुपये) रखी गई है.