दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेंजिंग ऐप Whatsapp ने आज यानी 26 फरवरी को 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस मैसेंजिंग ऐप को दुनियाभर में करीब 1.5 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं. आज व्हाट्सऐप इंसान की जिंदगी की जरूरत बन चुका है. फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने मंगलवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी. इस वीडियो में कंपनी ने अपनी दस साल की इस यात्रा के बारे बताया है.
1/5वर्ष 2009 में व्हाट्सऐप की शुरुआत हुई. तब इसे iPhone और एंड्रॉएड यूजर्स के लिए पेश किया गया था. उल्लेखनीय है कि शुरुआत में यह केवल मैसेंजिग ऐप ही था. इसी साल इसमें वीडियो और फोटो शेयर करने का फीचर शामिल किया गया है.
2/5व्हाट्सऐप ने साल 2010 में ऐप में लोकेशन शेयर करने के फीचर को शामिल किया. इसके कुछ साल बाद कंपनी ने इसमें यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के फीचर जोड़े. इससे इसकी लोकप्रियता में काफी मदद मिली.
3/5वर्ष 2014 व्हाट्सऐप के लिए बहुत खास साल साबित हुआ. क्योंकि इसी साल दुनियाभर में इस ऐप के यूजर्स की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई थी. साथ ही सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने इसका इसी साल अधिग्रहण भी कर लिया. व्हाट्सऐप ने इसी साल ‘Read Receipts’ वाला फीचर भी जोड़ा था.
4/5साल 2015 में व्हाट्सऐप ने अपने यूजर को इसे डेस्कटॉप पर भी चलाने की सुविधा प्रदान की. इसके तहत कंपनी ने व्हाट्सऐप वेब भी शुरू कर दिया. इसके अगले साल ही व्हाट्सऐप ने अपने यूजर की संख्या का आंकड़ा 100 करोड़ पार कर दिया. इसके बाद साल 2017 में कंपनी ने यूजर्स के लिए स्टेटस लगाने का फीचर जोड़ा.
5/5कंपनी ने साल 2016 में व्हाट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर शुरू किया. इसी साल के अंततक व्हाट्सऐप ने वीडियो कॉलिंग का फीचर भी जोड़ दिया. वर्ष 2017 में व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए स्टेटस लगाने का फीचर जोड़ा. वर्ष 2018 की शुरुआत में यूजर्स की संख्या 150 करोड़ पार कर गई. वर्ष 2018 में ग्रुप कॉलिंग और व्हाट्सऐप स्टिकर को जोड़ा गया. आज व्हाट्सऐप अपनी दसवीं सालगिरह मना रहा है