Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) ने अफोर्डेबल फोल्डेबल फोन (Foldable Phone) पेश किया है. Galaxy Z Flip कंपनी का दूसरा सस्ता फोल्डेबल फोन है. इसकी स्क्रीन बेंडेबल है. इसकी सेल 14 फरवरी से शुरू होगी. इसकी कीमत 98,400 रुपए के आसपास है. कंपनी ने सेन फ्रांसिस्को में एक इवेंट में इसे पेश किया था.
1/7Galaxy Z Flip किसी भी एंगल से ऑपरेट होता है. फोन को बंद करके सेल्फी ली जा सकती है. साथ ही डिस्प्ले नोटिफिकेशन के लिए छोटा विंडो दिया गया है. इसकी स्क्रीन 6.7 इंच की है.
2/7इसके साथ ही Samsung ने अपनी पहली 5जी फ्लैगशिप सीरीज के तहत एस20 (S20) सीरीज को भी पेश किया. इसके एस20 अल्ट्रा वैरिएंट में 16 जीबी की दमदार रैम है और यह आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित कैमरा, सुपरफास्ट चार्जिंग और 8के वीडियो शूटिंग से लैस है.
3/7AI से लैस शानदार कैमरे से आप वास्तविक क्षणों को कैप्चर कर सकते हैं.
4/7Gallaxy एस20 कॉस्मिक ग्रे, क्लाउड ब्ल्यू, क्लाउड पिंक रंगों में है, वहीं गैलेक्सी एस20प्लस कॉस्मिक ग्रे, क्लाउड ब्ल्यू, कॉस्मिक ब्लैक रंगों में और गैलेक्सी अल्ट्रा कॉस्मिक ग्रे और कॉस्मिक ब्लैक रंगों में उपलब्ध है.
5/7गैलेक्सी S20 सीरीज में 25डब्ल्यू फास्ट चार्जर (एस20 अल्ट्रा में 45डब्ल्यू सुपरफास्ट चार्जिंग) है. एस20 में जहां 4,000 Mah बैटरी है, वहीं एस20प्लस में 4,500 Mah बैटरी और एस20 अल्ट्रा में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी है.
6/7S20 में 128 जीबी वैरिएंट के LTE वर्जन के साथ 8 जीबी रैम वहीं एस20प्लस और एस20 अल्ट्रा 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वैरिएंट में हैं. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मोबाइल कम्युनिकेशन बिजनेस के प्रमुख और अध्यक्ष डॉ. टीएम रोह के मुताबिक गैलेक्सी S20 के तीनों वैरिएंट 5जी कनेक्टिविटी के साथ हैं, जिससे सैमसंग लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अगली पीढ़ी की डिवाइस उपलब्ध करा रही है.
7/7गैलेक्सी S20 और गैलेक्सी S20 प्लस में तीन रियर कैमरे हैं, जिनमें 64 मेगा पिक्सल का मुख्य कैमरा है और 10 एमपी का सेल्फी शूटर है, वहीं एस20 अल्ट्रा में 108 एमपी का मुख्य कैमरा और 40 एमपी का फ्रंट कैमरा है.