कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक कंपनी इस साल अपने नोट सीरीज के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन GALAXY NOTE 10 को पेश करेगी. खबर है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को चार अलग-अलग वर्जन में पेश करेगी. यानी गैलेक्सी नोट 10 के एक से अधिक मॉडल बाजार में आएंगे. यह स्मार्टफोन 5जी नेटवर्क पर काम करने की क्षमता से भी लैस हो सकता है. नोट सीरीज के स्मार्टफोन ने दुनियाभर में सैमसंग को अपनी धमक बढ़ाने में काफी मददगार रहे हैं.
1/6रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी नोट 10 के मॉडल दो अलग-अलग आकार में पेश हो सकते हैं. इसमें एक 6.28 इंच और दूसरा 6.75 इंच आकार में पेश किए जा सकते हैं. यानी एक बड़ा और एक छोटे डिस्प्ले का विकल्प ग्राहकों को मिलने वाला है.
2/6गैलेक्सी नोट 10 में एक मॉडल 4जी नेटवर्क पर काम करेगा, जबकि दूसरा मॉडल 5जी वर्जन वाला होगा. इसकी बैटरी की क्षमता भी दमदार होने की संभावना है. कीमत को लेकर अभी कोई अनुमान नहीं लगाया गया है.
3/6रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में जो मॉडल 6.28 इंच वाला होगा, उसमें तीन रीयर कैमरे होंगे. कहा जा रहा है ये कैमरे सैमसंग एस10 मॉडल की तर्ज पर होंगे. यानी एक वाइड, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो कैमरे होंगे. इसी तरह 6.75 इंच डिस्प्ले मॉडल में चार रीयर कैमरे होंगे.
4/6गैलेक्सी नोट 10 में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिप लगे हो सकते हैं. ये मॉडल में कम से कम 6जीबी या 8जीबी RAM के साथ पेश हो सकते हैं. यह भी संभावना है कि फोन कम से कम 64 जीबी की आंतरिक मेमोरी के साथ आएगा.
5/6गैलेक्सी नोट 10 में संभवतः एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा. सैमसंग के पास डिस्प्ले के लिए कुछ विकल्प हैं. यह एक "टीयरड्रॉप" आकार के नोच ("इन्फिनिटी-वी"), एक होल पंच ("इन्फिनिटी-ओ"), या नो नोच ("न्यू इन्फिनिटी") स्क्रीन के साथ आ सकता है.
6/6माना जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 10 में फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सुविधा होगी. साथ ही यह स्टोरेज विस्तार के लिए एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, पानी और धूल प्रतिरोध डिजाइन, एक हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर और एक एस-पेन के साथ पेश हो सकता है.