शाओमी के स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max का इंतजार कर रहे कस्टमर के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने इसकी पहली सेल 12 मई 2020 को करने की घोषणा कर दी है. कंपनी ने सोमवार को इस हैंडसेट को बाजार में पेश किया है. कस्टमर इसे 12 मई को दिन में 12 बजे Mi.com और Amazon.in पर खरीद सकेंगे. Redmi Note 9 Pro Max की शुरुआती कीमत 16,499 रुपए है.
1/5इसमें 6.67 इंच FHD+ DotDisplay है. स्क्रीन ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है. इसके अलावा फोन में Qualcomm® Snapdragon™ 720G प्रोसेसर है.
2/5इसमें Qualcomm Adreno 618 GPU ग्राफिक कार्ड लगा है जो वीडियो गेम का बेहतर एक्सपीरियंस कराने में बड़ी भूमिका निभाता है. इसमें फिंगरप्रिंट साइड में मौजूद है
3/5रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स (Redmi Note 9 Pro Max) में AI क्वाड कैमरा है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का है. इसकी रीयर में 64MP + 8MP + 5MP + 2MP कैमरा सेट अप है. इसमें मौजूद 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा 119 डिग्री एंगल में फोटो खींचता है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP (मेगापिक्सल) कैमरा है.
4/5फोन में 5020mAh की दमदार बैटरी है. एक बार फुल चार्ज होने पर बैटरी स्मार्टफोन को 20.5 दिनों तक स्टैंडबाय, 210 घंटे म्यूजिक और हेडेसट को जोड़े रख सकता है. इसके अलावा इसकी बैटरी से स्मार्टफोन 29 घंटे VoLTE कॉलिंग और 11 घंटे तक PUBG M गेम प्ले कर सकती है.
5/5स्मार्टफोन में 33W इन-बॉक्स फास्ट चार्जिंग सिस्टम है, जो फोन को तेजी से चार्ज करता है. फोन की बैटरी जीरो से 50 प्रतिशत तक महज 30 मिनट में चार्ज कर सकती है. (फोटो- जी बिजनेस/xiaomi)