चाइना की हैंडसेट मेकर कंपनी ओप्पो (OPPO) ने अपनी एफ सीरीज (F Series) को रिफ्रेश करते हुए भारत में गुरुवार को 19,990 रुपये की कीमत वाला अपना एफ 15 स्मार्टफोन लॉन्च किया. डिवाइस में 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज (रोम) है.
1/6मीडियाटेक पी70 प्रोसेसर वाले OPPO एफ 15 में कंपनी का खुद का वूसी फ्लैश चार्जिंग 3.0 फास्ट-चार्जिंग दिया गया है. यह डिवाइस यूनिकॉन व्हाइट और लाइटनिंग ब्लैक कलर में 24 जनवरी से अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा इसे सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है.
2/6OPPO इंडिया के प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट सुमित वालिया ने कहा, "OPPO F 15 एफ सीरीज में नवीनतम एडिशन है. इसमें फन, क्रिएटिविटी, स्पीड के साथ-साथ अनपैरलल स्टाइलिश डिजाइन भी प्रदान किया गया है."
3/6डिवाइस 4000 MaH की बैटरी के साथ आता है. इसमें 48 एमपी अल्ट्रा वाइड एंगिल मार्को क्वाडकॉम दिया गया है. साथ ही Oppo एफ 15 में 16 एमपी का सेल्फी कैमरा एफ/2.0 अपरचर के साथ दिया गया है.
4/6OPPO ने बीते महीने कहा था कि कंपनी भारत में जल्द ही अपने प्रसिद्ध 'एफ' सीरीज के नए स्मार्टफोन को लेकर आएगी. 'एफ' सीरीज हमेशा से युवाओं के बीच लोकप्रिय रही है. अपने पतले और फैशनेबल डिजाइन के साथ नया डिवाइस 'F' सीरीज को तरक्की की ओर लेकर जाएगा.
5/6कंपनी ने बयान में कहा कि अपने डिजाइन के अलावा ओप्पो एफ 15 में कई प्रकार के अन्य फीचर भी दिए जाएंगे, जिसके चलते अपने मूल्य सेगमेंट में इसे यह सबसे खास बनाएंगे.
6/6कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में पिछले हफ्ते 5जी सपोर्ट वाले रेनो 3 और रेनो 3 प्रो का खुलासा किया था. 90 हट्र्ज रिफ्रेश रेट सहित रिनो प्रो में 6.5 इंच ओलेड पैनल एक पंच होल सेल्फी कैमरे हैं.