माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) ने चेतावनी दी है कि घर में रहकर काम (वर्क फ्रॉर्म होम) को स्थायी बनाने से कर्मचारियों के सोशल कॉन्टैक्ट और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर नतीजे देखने को मिल सकते हैं. उनका मानना है कि वर्चुअल वीडियो कॉल इन-पर्सन बैठकों की जगह नहीं ले सकती.
1/5ट्विटर जैसी कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने कर्मचारियों को हमेशा के लिए घर से काम कराना पसंद कर रही हैं. इस पर नडेला ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इससे कर्मचारियों पर गंभीर परिणाम की संभावना जताई है.
2/5नडेला ने द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी है. IANS की खबर के मुताबिक, नडेला का मानना है कि आज की परिस्थिति में हम एक उलझन सुलझाने के लिए नई उलझन से रूबरू हो रहे हैं.
3/5सत्य का कहना है कि ज्यादा काम या परेशानी का बोझ कैसा होता है? मानसिक स्वास्थ्य कैसा हो जाता है? ऐसे में समुदायों का क्या स्वरूप हो और संपर्क के तरीके क्या हों? मुझे ऐसा लगता है कि मौजूदा हालात में ऑफिस से दूर रहकर काम करते हुए हम उन तमाम सामाजिक एवं पारस्परिक पूंजी को लुटा रहे हैं, जो हमने सामान्य जीवन में जमा की थीं. अब हमारे सामने उपाय क्या हैं?
4/5ट्विटर ने अपने स्टाफ को हमेशा के लिए घर से काम करने का ऑप्शन दिया है. ट्विटर के कर्मचारी कोविड-19 के खत्म होने के बाद भी घर से काम कर सकेंगे. वहीं फेसबुक, अल्फाबेट (गूगल) और कुछ दूसरी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को साल के अंत तक घर से काम करने के लिए कहा है.
5/5माइक्रोसॉफ्ट ने घर से काम करने की अपनी पॉलिसी को कम से कम अक्टूबर तक बढ़ा दिया है. इस साल तकनीकी दिग्गज के शेयर की कीमतों में 14 फीसदी का इजाफा हुआ है और कंपनी के पास लगभग 140 अरब डॉलर की नकदी है. (फोटो - रॉयटर्स, IANS, pixabay, जी बिजनेस)