In Pics: लॉन्च से पहले ही आ गई iPhone 16 की खूबसूरत तस्वीरें- iPhone 15 से इस मामले में है अलग

Apple हर साल अपने नए-नए iPhone's निकालता है. iPhone 7 से कंपनी ने शुरूआत की थी, फिलहाल iPhone 15 कंपनी का लेटेस्ट वर्जन है. iPhone 15 की अभी चर्चाएं कम नहीं हुईं कि iPhone 16 को लेकर अफवाहें आनी शुरू हो गई हैं. iPhone 16 की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसे देखकर आप कहेंगे, भाई ये तो iPhone 15 से ज्यादा खूबसूरत लग रहा है. लीक्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 16 और 16 Pro Max के डिस्प्ले का साइज काफी बड़ा दे सकती है. इससे प्रो मॉडल्स नॉर्मल आईफोन्स से काफी अलग नजर आएंगे. साथ ही हमेशा चर्चा में रहने वाला iPhone 16 और iPhone 16 Plus का कैमरा डिजाइन भी बिल्कुल हटकर देखने को मिल सकता है.