15 साल का हो गया Google Maps, एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए किया ये अपडेट

दुनियाभर में नेविगेशन की सुविधा देने वाला प्लेटफॉर्म गूगल मैप्स (Google Maps) 8 फरवरी 2020 को 15 साल का हो गया है. आज से ठीक 15 साल पहले 8 फरवरी 2005 को गूगल मैप्स लॉन्च हुआ था. इतने सालों में गूगल मैप ने नेविगेशन की दुनिया ही बदल डाली. इस दौरान इसमें कई नए फीचर ऐड होते चले गए. इस खास मौके पर गूगल ने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर अपग्रेडेड मैप्स ऐप पेश किया है, जिसमें नए लुक और फीचर प्रदान किए हैं. इससे आपकी हर जरूरत आपके फिंगरटिप्स पर पूरी हो जाएगी. इसकी जानकारी गूगल ब्लॉग पर गूगल मैप्स के वीपी (प्रॉडक्ट) ने डेन ग्लासगो ने अपने एक पोस्ट में दी है.