फोटो शेयरिंग ऐप फेसबुक (Facebook) ने हाल ही में अपने ऐप पर एक नया फीचर लॉन्च किया है. जिसका इस्तेमाल करके यूजर्स खुद का एनिमेटेड 3D डिजाइन अवतार (Animated Avatar) बना सकेंगे. अवतारों को बनाना और उनका इस्तेमाल करना हमेशा सोशल मीडिया ऐप के लिए एक लोकप्रिय फीचर रहा है. इसलिए जब फेसबुक ने इस अपडेट को रोल आउट किया, तो यह तुरंत यूजर्स के बीच ट्रेंड हो गया. यूनाइटेड स्टेट्स (US) में लाखों यूजर्स को यह फीचर मिल चुका है.
कई यूजर्स एप्लिकेशन पर एक दूसरे के साथ कमेंट करने और बातचीत करने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐप पर फेसबुक अवतार फीचर का यूज करने का तरीका जाने. इस फीचर का ऑपशन कमेंट में, स्टिकर के रूप में,एफबी कहानियों के लिए और मैसेंजर में शामिल हैं. फेसबुक का ये नया फीचर स्नैपचैट (Snapchat) पर मिलने वाले Bitmoji और ऐपल iPhone पर मिल रहे Memoji से मिलता-जुलता है. फिलहाल सभी यूजर्स के लिए अभी इसे रोलआउट नहीं किया गया है.
फेसबुक ऐप पर "टाइप कमेंट'' सेक्शन पर क्लिक करें. फेस आइकन पर टैप करें, फिर "'खुद का एक स्टिकर बनाएं'' पर क्लिक करें. आपको 'Loading Your Avatar' स्क्रीन दिखाई देगी. जिसमें अलग अलग तरह के स्टीकर में से एक चुन लें. अलग तरह के हैयरस्टाइल, चेहरे के आकार, आंखों के रंग आदि से चुन सकते हैं. आप अपने अवतार को स्टाइल करने के लिए कपड़े, और विभिन्न प्रकार के सामान भी चुन सकते हैं. आप बनाए गए अवतार को स्लेक्ट कर सकते हैं या इसे उसी तरह से बदल सकते हैं जब आप पसंद करते हैं.