मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है. अगर आपके पास भी मोबाइल फोन तो आपका नंबर भी ब्लैक लिस्ट हो सकता है. बता दें कि अगर आप अपने पर्सनल नंबर से कमर्शियल कॉल करेंगे तो टेलिकॉम विभाग आपका नंबर ब्लैकलिस्ट कर देगा. इसके अलावा प्राइमरी नंबर से कमर्शियल मैसेज भेजने वाले यूजर्स के नंबर को भी बंद कर दिया जाएगा. (Image-Bgr.com)
1/5देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने इस बारे में यूजर्स को चेतवानी दी है. कंपनी ने कहा है कि अनलिमिटेड कॉलिंग का प्लान लेने वाले कस्टमर अगर अपने प्राइमरी नंबर से कमर्शियल या फिर मार्केटिंग कॉल करते हैं तो उनका नंबर ब्लैकलिस्ट हो सकता है.
2/5टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की TCCCPR 2018 की गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी बीएसएनएल यूजर अपने लैंडलाइन नंबर या मोबाइल नंबर से कमर्शियल कॉल नहीं कर सकता है. BSNL ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी करके भी इस बारे में जानकारी दी है. ट्राई ने बताया है कि अगर कोई भी यूजर इन नियमों के खिलाफ जाता है तो उसके नंबर को कंपनी के द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है.
3/5इन नय नियमों को लागू करने के लिए बीएसएनएल ने DLT (Distributed Ledger Technology) पोर्टल तैयार किया है. इस पोर्टल में इन नियमों के बारे में जानकारी दी गई है. नियमों के मुताबिक जो भी टेलिमार्केटिंग या बिजनेस कंपनी यूजर्स को कमर्शियल कॉल करना चाहती है तो उसके लिए उन्हें सबसे पहले DLT पोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा. इसके बाद यूजर्स केवल खास सीरीज के नंबर और एसएमएस पाइप का इस्तेमाल कर सकेंगे.
4/5बीएसएनएल के अलावा रिलायंस, वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल समेत सभी कंपनियों ने कमर्शियल कॉल करने से मना किया है. इस समय ज्यादातर सभी टेलिकॉम कंपनियां अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा देती हैं तो यूजर को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह इस सुविधा का गलत फायदा न उठाएं.
5/5इसके अलावा अगर आपको कॉल आता है तो आपको कॉल रिसीव करने के लिए प्रेफरेंस सेट करनी होगी. इसके बाद ही आप इस कॉल को रिसीव कर पाएंगा. यूजर्स इसे प्रॉडक्ट कैटिगरी, दिन, समय और मोड ऑफ कम्यूनिकेशन के हिसाब से तय कर सकते हैं। अगर यूजर इस प्रकार के मार्केटिंग कॉल्स नहीं चाहते तो वे इन्हें ब्लॉक कर सकते हैं.