अगर आप इस वक्त बेहतर डेटा पैक चाहते हैं, ताकि वर्क फ्रॉम होम में कोई रुकावट आए तो इसके लिए एयरटेल खास प्लान ऑफर कर रही है. इसमें आपको 300 जीबी डेटा मिलता है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरी कई सुविधाएं मिलती हैं. एयरटेल के ऐसे दो प्लान हैं तो 1000 रुपये से कम दाम पर उपलब्ध हैं. आइए इन प्लान को डीटेल में समझते हैं.
1/5इस प्लान के लिए आपको 999 रुपये खर्च करने होंगे. इस प्लान में आपको 300 जीबी डेटा मिलेगा. इतनी ही नहीं आपको इसमें 200Mbps की इंटरनेट स्पीड भी मिलेगी. यानी वर्क फ्रॉम होम में बड़ी सुविधा होगी.
2/5इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा आपको वीडियो कंटेट सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाएगा. अमेजन प्राइम का फ्री एक्सेस मिलेगा.
3/5इस प्लान में आपको 150 जीबी ही डेटा मिलता है. साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा दूसरे ऑफर भी मिलेंगे.
4/5अगर आपको डेटा की ज्यादा जरूरत है तो एयरटेल इसके लिए एक 1499 रुपये का प्लान ऑफर करती है. इसमें आपको 500जीबी डेटा मिलता है. इसके अलावा कई तरह के फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर भी मिलेंगे.
5/5एयरटेल लंबे पीरियड वाले ब्रॉडबैंड प्लान पर फ्री इन्स्टॉलेशन का ऑफर रही है. साथ ही प्लान पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. (फोटो - रॉयटर्स, Pixabay)