कोरोना वायरस (Corona Virus) को ट्रैक करने के लिए सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu App) डेवलप किया था, लेकिन अब सरकार इस ऐप के जरिए लोगों को एक लाख रुपए जीतने का मौका दे रही है. आरोग्य सेतु ऐप के लिए बग बाउंटी प्रोग्राम (AarogyaSetu's Bug Bounty Programme) का ऐलान किया गया है. दरअसल, आरोग्य सेतु ऐप के सुरक्षित होने पर कई एक्सपर्ट की ओर से सवाल उठाए गए हैं, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति आरोग्य सेतु ऐप में बग यानी कमी निकालकर उसका सॉल्युशन बताएगा उसे सरकार की ओर से इनाम दिया जाएगा.
1/5सरकार की ओर से शुरू किए गए इस कम्पटीशन का मकसद देशभर के सेक्योरिटी रिसर्चर्स और डेवलपर के साथ मिलकर ऐप की सुरक्षा में सुधार लाना और उसे बढ़ाना है. इस ऐप में एक खामी निकालने पर 1 लाख रुपए का कैश प्राइस मिलेंगा. इसके तहत 3 लाख रुपए तक का इनाम जीतने का मौका मिल रहा है.
2/5भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति इस कम्पटीशन में भाग ले सकता है. इसके अलावा भारत के बाहर रहने वाले लोग भी इसमें अपना सब्मिशन कर सकते हैं, लेकिन उन लोगों को ये इनाम नहीं दिया जाएगा. हालांकि, जिन भी लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उनको सरकार की ओर से सर्टिफिकेट मिलेगा. यह प्रोग्राम 27 मई से 26 जून तक चलेगा.
3/5बता दें इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों को ऐप का ओपन सोर्स रिसर्च कम्युनिटी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स और रिसर्च करने वाले लोग ऐप की प्राइवेसी और सुरक्षा को प्रभावित करने वाली कमी को देखकर जानकारी दे सकता हैं. सिक्योरिटी रिसर्चर्स द्वारा कोई भी सिक्योरिटी या प्राइवेसी से जुड़ी गड़बड़ी पाए जाने पर उसे as-bugbounty@nic.in पर सूचित करना होगा. इसे Security Vulnerability Report की सब्सेक्ट लाइन के साथ भेजना होगा.
4/5इसके बाद में आरोग्य सेतु ऐप की टीम आपके द्वारा निकाली गई गलती को वेरीफाई करेगी और फिर इसको ठीक करेगी. सोर्स कोड में किसी तरह के सुधार के बारे में भी as-bugbounty@nic.in पर Code Improvement सब्जेक्ट लाइन के साथ भेजा जा सकता है. इसके लिए आपको खामी की डिटेल जिसमें सक्रीनशॉट और पीओसी की वीडियो भेजनी होगी.
5/5सरकार की ओर से आरोग्य सेतु ऐप के एंड्रॉयड वर्जन का सोर्स कोड शेयर किया गया है और कहा गया है कि करीब 98 फीसदी यूजर्स एंड्रॉयड ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. बहुत जल्द ही सरकार इसका IOS और KaiOS वर्जन का सोर्स कोड भी शेयर करेगा.