Flipkart Big Billion Days: 5000 रुपए तक सस्ते में मिलेंगे ये स्मार्टफोन, जानिए डिटेल्स
Smartphone: आगामी 29 सितंबर से लगने वाले Flipkart के Big Billion Days सेल में आप यह स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. इसमें हाल में पेश मोटोरोला वन एक्शन स्मार्टफोन भी शामिल है.
SBI क्रेडिट कार्ट से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट. (रॉयटर्स)
SBI क्रेडिट कार्ट से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट. (रॉयटर्स)
अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल सही समय है. मोबाइल हैंडसेंट ब्रांड Motorola और Lenovo ने अपने स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर करने वाली है. आगामी 29 सितंबर से लगने वाले Flipkart के Big Billion Days सेल में आप यह स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. इसमें हाल में पेश मोटोरोला वन एक्शन स्मार्टफोन भी शामिल है.
किस पर कितना डिस्काउंट (कीमत रुपये में)
मॉडल | ऑफर प्राइस | रीयल प्राइस |
Motorola One Action | 11,999 | 13,999 |
Motorola one vision | 14,999 | 19,999 |
Moto g7 | 9,499 | 16,999 |
Lenovo Z6 Pro | 31,999 | 33,999 |
Lenovo A6 Note | 6,999 | 7,999 |
Lenovo K10 Note | 11,999 | 13,999 |
Lenovo K9 | 6,499 | 6,999 |
5000 रुपये का डिस्काउंट
मोटोरोला अपने 48 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसी साल कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में लॉन्च किया था. कंपनी के ऑफर के बाद आप यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं. दोनों कंपनियों के इस ऑफर तहत अगर आप SBI क्रेडिट कार्ट से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी हासिल होगा.
TRENDING NOW
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए Motorola, Lenovo और Flipkart तीनों ब्रांड मिलकर अपने कस्टमर्स को अच्छे डिस्काउंट पर स्मार्टफोन खरीदने का मौका देने जा रही हैं. बिग बिलियन डेज सेल में मोटोरोला अपना पहला ग्लोबल फर्स्ट स्मार्ट टीवी भी पेश करने वाली है.
03:45 PM IST