Google ने विवादों में घिरे 600 ऐप्स को Play Store से किया रिमूव, जानें क्या है वजह

Google: गूगल ने कहा कि हमारी जांच चल रही है और जैसे ही हमें उल्लंघन की बात पता चलेगी, हम कार्रवाई करना जारी रखेंगे.
Google ने विवादों में घिरे 600 ऐप्स को Play Store से किया रिमूव, जानें क्या है वजह

गूगल ने हाल में जानी-मानी मैसेजिंग ऐप टूटॉक (ToTalk) को एक बार फिर प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया है. (रॉयटर्स)

Google: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google) ने लगभग 600 विवादास्पद एंड्रॉयड एप्लीकेशन को अपने गूगल प्ले स्टोर (Google play store) से हाटा दिया है. कंपनी ने साथ ही यूजर्स को क्लिक के माध्यम से विज्ञापन में फंसाने वाले एप्लीकेशन के डेवलपर्स को भी हटा दिया. कंपनी के अनुसार, हमारी विज्ञापन टीम के लिए एक एरिया में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है और वह है ऐप (App) के बाहर दिखने वाले नुकसान पहुंचाने वाले विज्ञापन का पता लगाने के लिए नए तरीके खोजना.

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इस प्रकार का व्यवहार गूगल की नीतियों के खिलाफ है. इसलिए गूगल ने एडमॉब (Adamob) और प्ले स्टर से इन एप्लीकेशन को हटा दिया है. आईएएनएस की खबर के मुताबिक, गूगल ने आगे कहा कि हमारी जांच चल रही है और जैसे ही हमें उल्लंघन की बात पता चलेगी, हम कार्रवाई करना जारी रखेंगे.

अभी कुछ दिन पहले ही गूगल ने जानी-मानी मैसेजिंग ऐप टूटॉक (ToTalk) को एक बार फिर प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया. यह दावा किया जा रहा था कि इसका इस्तेमाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार द्वारा व्यापक निगरानी के लिए किया जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐप को इससे पहले दिसंबर में एप्पल के ऐप स्टोर और गूगल के प्ले स्टोर से हटाया गया था. इसको लेकर खबर आई कि जिन लोगों ने यह ऐप इंस्टॉल कर रखा है, उनका डेटा सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि यूएई द्वारा कथित तौर पर टूटॉक का इस्तेमाल हर प्रकार की गतिविधि पर नजर रखने के लिए किया जा रहा है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इसमें लोगों की आपसी बातचीत से लेकर उनकी हर गतिविधि जैसे आपसी रिश्ते, लोग कहां जा रहे हैं और क्या कर रहे हैं, जैसी व्यक्तिगत चीजों पर निगरानी रखी जा रही है. इसके अलावा लोगों द्वारा भेजी जाने वाली फोटो और दूसरी सामग्री पर भी नजर रखी जा रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6