गूगल (Google) अपने अत्याधुनिक स्मार्टफोन पिक्सल 5 (Pixel 5) के साथ पिक्सल 4ए 5जी (Pixel 4A 5G) को 25 सितंबर को जर्मनी में लॉन्च कर सकता है. एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन की जर्मन शाखा के एक आंतरिक दस्तावेज में बताया गया है कि जर्मनी में 25 सितंबर को गूगल Pixel 4a 5g और pixel 5 को पेश किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो इन्हें अन्य जगहों पर भी जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
एप्पल के एक अंदरूनी सूत्र जॉन प्रॉसर के मुताबिक, Pixel 5 को ब्लैक और ग्रीन जैसे रंगों में पेश किया जाएगा और Pixel 4a 5g को सिर्फ ब्लैक कलर में ही उपलब्ध कराया जाएगा.
Google पिक्सल 5 की लिस्टिंग हाल ही में एआई बेंचमार्क पर हुई है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह एसडी765जी एसओसी से संचालित है.
SD765G का डिवाइस में शामिल होना इस बात का खुलासा करता है कि यह 5जी के साथ आने वाला पहला पिक्सल फोन होगा. इसके साथ ही यह पहला ऐसा पिक्सल फोन होगा जिसमें 8जीबी रैम की सुविधा दी गई है. हालांकि AI बेंचमार्क में इसके स्पेसिफिकेशंस की अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है.
Zee Business Live TV