&format=webp&quality=medium)
Umang app: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको सरकारी विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. आप भारत सरकार की ओर से डिजिटल इंडिया अभियान के तहत लॉन्च किए गए उमंग ऐप का प्रयोग कर लगभग 380 सरकारी सेवाओं का लाभ मात्र इस ऐप से ले सकते हैं. इसमें केंद्र, राज्य और स्थानीय सेवाओं शामिल की गई है. उमंग ऐप पर ही आपको आधार से जुड़ी सर्विसेज भी मिलती है. एक app पर मिलेगी कई सुविधाएं Umang App का पूरा नाम यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज है गवर्नेंस है. इस ऐप को लांच करने का सरकार का उद्देश्य है कि भारत सरकार की सभी ऑनलाइन सेवाओं को मात्र एक ऐप के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा सके.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इन सरकारी सेवाओं का उठाया जा सकेगा लाभ उमंग ऐप को भारत सरकार ने डेवलप और डिजाइन किया है. इस ऐप में किसानों, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, युवा, विभिन्न जिलों की ई-सर्विसेज, राशन, पुलिस और कानूनी मामले, लोक शिकायत, यूटिलिटी बिल और भुगतान समेत कई सेवाओं के विकल्प मिलेंगे. इन मामलों से संबंधित कार्यों को ऐप के जरिए आसानी से कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप इनकम टैक्स, ईपीएफओ, गैस सिलेंडर, पासपोर्ट और आधार जैसे कई और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. उमंग ऐप पर आप कुल 127 विभागों और सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. ऐप पर डिजिटल लॉकर की भी मिलेगी सुविधा इसके अलावा उमंग ऐप पर डिजिटल लॉकर की सुविधा भी मिलती है. इसके साथ ही Umang ऐप के जरिए आप प्रॉविडेंट फंड अकाउंट से पैसा भी निकाल सकते हैं. इस ऐप पर बिल पेमेंट्स, मेरा राशन, ई-पासपोर्ट, ट्रांसपोर्ट जैसी सर्विसेज मिल जाएंगी. Umang ऐप पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन?