Stock to Buy: शॉर्ट टर्म में इस पेपर स्टॉक में बनेगा पैसा! एक्सपर्ट को भी है पसंद

Stock to Buy: शेयर बाजार एक्सपर्ट संदीप जैन की राय में खरीदारी कर सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए एक दमदार और सॉलिड स्टॉक चुने हैं और यहां निवेशकों को पैसा लगाने की सलाह दी है.
Stock to Buy: शॉर्ट टर्म में इस पेपर स्टॉक में बनेगा पैसा! एक्सपर्ट को भी है पसंद

Stock to Buy: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में खरीदारी करनी है तो दमदार स्टॉक को पोर्टफोलियो में शामिल करना जरूरी है. ऐसे में शेयर बाजार एक्सपर्ट संदीप जैन की राय में खरीदारी कर सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए एक दमदार और सॉलिड स्टॉक चुने हैं और यहां निवेशकों को पैसा लगाने की सलाह दी है. अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में पैसा लगाने चाह रहे हैं तो इस दमदार शेयर में पैसा लगा सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

संदीप जैन ने इस शेयर को चुना

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए Star Paper को चुना है और यहां पैसा लगाने की सलाह दी है. एक्सपर्ट की माने तो ये शेयर अपनी बुक वैल्यू से नीचे चल रहा है और इस समय इस शेयर में पैसा लगाना फायदेमंद हो सकता है.

Star Paper - Buy

  • CMP - 154.70
  • Target - 175/190

इस शेयर में खरीदारी की सलाह क्यों?

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने इस शेयर में पैसा लगाने की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक ये कंपनी काफी पुरानी है, 1936 से काम कर रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक, पिछले 2-3 दिनों में पेपर स्टॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कंपनी पौने दो फीसदी का डिविडेंड यील्ड देती है.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

मार्च 2022 में कंपनी ने 18 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया है. कोरोना से पहले ये कंपनी 50-60 करोड़ रुपए सालाना कमाती थी लेकिन कोविड के दौरान पेपर स्टॉक्स पर खासा असर पड़ा और अब कंपनी 30-40 करोड़ रुपए की रेंज में मुनाफा कमाती है.