&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच ट्रेड कर रहे हैं. उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में खरीदारी करनी है तो दमदार स्टॉक को पोर्टफोलियो में शामिल करना जरूरी है. ऐसे में शेयर बाजार एक्सपर्ट संदीप जैन की राय में खरीदारी कर सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए एक दमदार और सॉलिड स्टॉक चुने हैं और यहां निवेशकों को पैसा लगाने की सलाह दी है. अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में पैसा लगाने चाह रहे हैं तो इस दमदार शेयर में पैसा लगा सकते हैं.
मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने आज खरीदारी के लिए AVT Natural Products Ltd को खरीदारी के लिए चुना है. एक्सपर्ट ने बताया कि कोविड के बाद इस शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
AVT Natural Products Ltd - Buy
एक्सपर्ट की माने तो कोरोना से पहले ये कंपनी 5-7 करोड़ रुपए मुनाफे के तौर पर कमाती थी लेकिन अब कोरोना के बाद ये कंपनी 27 करोड़ रुपए की रेंज में मुनाफा कमाती है. एक्सपर्ट ने यहां पैसा लगाने की सलाह दी है.
शेयर का PE मल्टीपल 19 फीसदी है. इसके अलावा कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी 21 फीसदी है. इसके अलावा कंपनी का डिविडेंड यील्ड भी 1 परसेंट से ज्यादा है. मार्च तिमाही में कंपनी ने 27 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)