&format=webp&quality=medium)
ट्रेंट लिमिटेड के जरिए टाटा ग्रुप रिटेल बिजनेस ऑपरेट करता है. ट्रेंट में 5 अलग-अलग फॉर्मेट में स्टोर ऑपरेट करता है.
Tata Group Stocks: रिटेल सेक्टर में FY2022 के दौरान अच्छा-खासा कमबैक दिखाई दिया. नए वित्त वर्ष में भी इसके रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है. बाजार की हाल की गिरावट में कई स्टॉक आकर्षक प्राइस पर नजर रहे हैं. इनमें से एक शेयर Tata Group का स्टॉक ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) है. ट्रेंट लिमिटेड ग्रोथ के ट्रैक पर तेजी से बढ़ रही है. उतार-चढ़ाव भरे मार्केट में अगर पोर्टफोलियो के लिए किसी दमदार शेयर को शामिल करना चाहते हैं, तो ट्रेंट लिमिटेड एक अच्छा ऑप्शन है. बोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने ट्रेंट में खरीदारी की राय दी है. ट्रेंट का स्टॉक अपने एक साल के रिकॉर्ड हाई से करीब 23 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है. टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट में बाजार के दिग्गज निवेशक राधाकृष्ण दमानी (Radhakishan Damani) ने भी निवेश किया है.
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान का कहना है कि मजबूत बिजनेस मॉडल, दमदार सप्लाई चेन और एग्रेसिव तरीके से स्टोर एक्सपेंशन से ट्रेंट की परफॉर्मेंस FY2022 में इंडस्ट्री में सबसे बेहतर रही. हालांकि, इस दौरान कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर के चलते कुछ कारोबारी रुकावटें भी देखी गई. इसका असर कंपनी की परफॉर्मंस पर भी देखा गया.
ब्रोकरेज का कहना है, FY2020-22 के दौरान ट्रेंट के रेवेन्यू में 110 फीसदी और नेट प्रॉफिट में 30 फीसदी से ज्यादा की CAGR ग्रोथ रही. वित्त वर्ष 2022 के दौरान कंपनी ने अलग-अलग फॉर्मेट के 139 स्टोर्स खोले हैं. इसमें 26 वेस्टसाइड और 100 जुडियो स्टोर्स हैं. इस एक्सपेंशन के साथ कुल स्टोर्स की संख्या 550 हो गई है.
शेयरखान के मुताबिक, कंपनी के प्रमुख ब्रांड वेस्टसाइड और जुडियो के स्टोर्स की ग्रोथ 41 फीसदी (YoY) रही. कंपनी ने इंटरनल कैश फ्लो और प्रमोटर्स को इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाए हैं. कंपनी के बुक्स में साल के आखिर में 520 करोड़ रुपये का कैश रहा. हालांकि, FY2022 में ज्यादा इन्वेंटरी के चलते वर्किंग कैपटल पर असर हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ सालों में कंपनी की वर्किंग कैपिटल में सुधार आएगा.
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने ट्रेंट के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1415 रुपये रहा है. 23 जून 2022 को शेयर का भाव 1030 रुपये पर बंद हुआ. इस तरह करंट भाव से आगे निवेशकों को करीब 37 फीसदी का दमदार रिटर्न मिल सकता है. बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद बीते एक साल में शेयर 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही है. यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 23 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. ट्रेंट के स्टॉक ने 7 अप्रैल 2022 को 1347 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
शेयर बाजार (Share Market) के दिग्गज निवेशक और राकेश झुनझुनवाला के गुरू कहे जाने वाले राधाकिशन दमानी ने भी Trent Ltd. में निवेश किया है. दमानी की इस कंपनी में कुल हिस्सेदारी 1.5 फीसदी (5,421,131 इक्विटी शेयर) है. यह शेयर उनके पोर्टफोलियो में लंबे समय से शामिल है. मार्च 2022 तिमाही में उन्होंने शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया था.
ट्रेंट लिमिटेड के जरिए टाटा ग्रुप रिटेल बिजनेस ऑपरेट करता है. ट्रेंट में 5 अलग-अलग फॉर्मेट में स्टोर ऑपरेट करता है. फैशन रिटेल में Westside, Zudio (value fashion retail) और Zara JV (premium fashion retail) हैं. वहीं, स्टार बाजार जेवी के जरिए ट्रेंट फूड, ग्रॉसरी और डेली जरूरत सेगमेंट में हाइपरमार्केट ऑपरेट करता है. वहीं, लैंडमार्क स्टोर कंपनी का फैमिली एंटरटेनमेंट फॉर्मेट है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)