&format=webp&quality=medium)
Diwali Picks: दिवाली को निवेश के लिहाज से सबसे शुभ माना जाता है. शेयर बाजार में निवेश का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए अच्छे स्टॉक्स की तलाश में हैं तो ICICI Direct ने कुल 7 स्टॉक्स को Muhurat Pick 2023 के रूप में चुना है. ब्रोकरेज ने कहा कि इजरायल युद्ध का असर बाजार पर तात्कालिक है. अमेरिका में हाई इंफ्लेशन चिंता का प्रमुख विषय है. अगले एक साल के लिए निफ्टी का टारगेट 21500 का रखा गया है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
लार्सन एंड टूब्रो के लिए 3560 रुपए का टारगेट दिया गया है. 2870-2960 के रेंज में खरीदना है. टारगेट प्राइस करीब 22 फीसदी ज्यादा है.
कोरोमंडल इंटरनेशनल के लिए 1330 रुपए का टारगेट दिया गया है. 1020-1080 रुपए के रेंज में खरीदना है. टारगेट प्राइस 26 फीसदी ज्यादा है.
स्टेट बैंक के लिए 725 रुपए का टारगेट दिया गया है. 565-585 रुपए के रेंज में खरीदना है. टारगेट 27 फीसदी ज्यादा है.
स्पंदना स्फूर्ति के लिए 1100 रुपए का टारगेट दिया गया है. 840-890 के रेंज में खऱीदना है. टारगेट प्राइस 27 फीसदी ज्यादा है.
भारत डायनमिक्स के लिए 1260 रुपए का टारगेट दिया गया है. 970-1030 के रेंज में खरीदना है. टारगेट प्राइस 26 फीसदी ज्यादा है.
टीवी टुडे नेटवर्क्स के लिए 260 रुपए का टारगेट दिया गया है.185-200 रुपए के रेंज में खरीदना है. टारगेट 35 फीसदी ज्यादा है.
सेंचुरी प्लाइबोर्ड के लिए 750 रुपए का टारगेट दिया गया है. 595-630 के रेंज में खरीदना है. टारगेट प्राइस 24 फीसदी ज्यादा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)