लॉजिस्टिक सेक्टर का ये स्टॉक दिलाएगा 38% का मोटा मुनाफा, ब्रोकरेज को भी पसंद- नोट कर लें टारगेट

Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक लॉजिस्टिक सेक्टर में VRL Logistics दमदार कंपनी है. ग्रुड्स बिजनेस में प्राइस हाइक से कंपनी के मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा.
लॉजिस्टिक सेक्टर का ये स्टॉक दिलाएगा 38% का मोटा मुनाफा, ब्रोकरेज को भी पसंद- नोट कर लें टारगेट

Stocks to Buy: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव में अगर आप भी मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. ब्रोकरेज हाउस ने लॉजिस्टिक सेक्टर का एक दमदार स्टॉक चुना है, जो आने वाले दिनों में 38 फीसदी की बंपर रिटर्न दे सकता है. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने VRL Logistics के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. रिपोर्ट के मुताबिक शेयर मौजूदा स्तरों से तगड़ा मुनाफा देगा. ऐसे में निवेशकों को शेयर पर दांव लगाना चाहिए.

लॉजिस्टिक सेक्टर का यह शेयर पसंद

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक लॉजिस्टिक सेक्टर में VRL Logistics दमदार कंपनी है. ग्रुड्स बिजनेस में प्राइस हाइक से कंपनी के मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा. दरअसल कंपनी ने माल भाढ़े में करीब 5 फीसदी का इजाफा किया है. इससे पहले अप्रैल 2021 में प्राइस हाइक किया गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

शेयर देगा 38% का तगड़ा रिटर्न

ब्रोकरेज रिपोर्ट में शेयर पर खरीदारी की राय है. शेयर पर 730 रुपए का टारगेट है. 29 दिसंबर को बाजार बंद होने के बाद शेयर का भाव 532 रुपए रहा था. यानी निवेशकों को स्टॉक से करीब 38 फीसदी का रिटर्न दे सकता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सरकारी नीतियों का मिलेगा फायदा

सरकार का फोकस भी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को लेकर है. इसके तहत रियल एस्टेट इंडस्ट्री और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में उभरते मौको में सुधार देखने को मिल सकती है. इसका फायदा VRL Logistic समेत इस सेक्टर की कंपनियों भी मिलेगा. ऐसे में शेयर पर खरीदारी की राय है.


(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6