मार्केट गुरु Anil Singhvi का पसंदीदा शेयर, दी खरीदारी की राय; DAM Capital भी बुलिश, जानें टारगेट-स्टॉपलॉस

मार्केट गुरु ने कहा कि फेस्टिव सीजन में ऑटो स्टॉक्स पर मजबूत डिमांड का असर देखने को मिलेगा. दशहरा, नवरात्र में ग्राहक जमकर खरीदारी करते हैं. इसी सेक्टर के दिग्गज शेयर TVS Motor Fut में खरीदारी की राय है.
मार्केट गुरु Anil Singhvi का पसंदीदा शेयर, दी खरीदारी की राय; DAM Capital भी बुलिश, जानें टारगेट-स्टॉपलॉस

Stock Of The Day: शेयर बाजार में दमदार ग्लोबल संकेतों के दम पर तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. नतीजों के सीजन में स्टॉक एक्शन भी देखने को मिलेगा. इस तरह के बाजार में खरीदारी के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने एक दमदार शेयर पिक किया है. उन्होंने वायदा बाजार में ऑटो सेक्टर से TVS Motors FUT में खरीदारी की राय दी है. बता दें कि इस शेयर पर DAM Capital ने भी टारगेट अपग्रेड किया है.

फेस्टिव सीजन का मिलेगा सहारा

मार्केट गुरु ने कहा कि फेस्टिव सीजन में ऑटो स्टॉक्स पर मजबूत डिमांड का असर देखने को मिलेगा. दशहरा, नवरात्र में ग्राहक जमकर खरीदारी करते हैं. इसी सेक्टर के दिग्गज शेयर TVS Motor Fut में खरीदारी की राय है. इसे 1520 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. शेयर पर 1550, 1570 और 1580 रुपए का इंट्राडे टारगेट है. बता दें कि शेयर कल BSE पर हल्की मजबूती के साथ 1533.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज ने बढ़ाया शेयर पर टारगेट

TVS Motors पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म DAM Capital ने बेहतरीन रिपोर्ट जारी किया है. इसमें शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 3051 रुपए कर दिया है, जोकि पहले 1875 रुपए था. अनिल सिंघवी ने कहा कि शेयर आज ज्यादा गैप ना खुले तो खरीदारी जरूर करें.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6