&format=webp&quality=medium)
Stock Of The Day: शेयर बाजार में इन दिनों तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में कमाई का भी मौका बन रहा है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज खरीदारी के लिए 150 रुपए सस्ते 2 शेयरों को पिक किया है. इसमें जोमैटो और भेल के शेयर शामिल हैं. उन्होंने शेयरों में खरीदारी के लिए ट्रिगर्स और टारगेट भी दिया है.
अनिल सिंघवी ने वायदा बाजार से सरकारी कंपनी BHEL FUT को पिक किया है. उन्होंने कहा कि शेयर को 109-111 रुपए के रेंद में खरीदें. शेयर को 107 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. शेयर आगे 116, 118 और 120 रुपए का लेवल टच करेगा. उन्होंने कहा कि डिफेंस और कैपिटल गुड्स स्टॉक्स इन दिनों फोकस में हैं. आज शेयर F&O बैन से बाहर आ गया है.
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर में खरीदारी की सलाह है. शेयर आज ब्लॉक डील के चलते फोकस में है. शेयर को 90 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. इंट्राडे में शेयर 98 और 100 रुपए का लेवल टच करेगा. निवेशकों के लिए 115 और 120 रुपए का टारगेट है.
जोमैटो का शेयर आज ब्लॉक डील के चलते फोकस में है. दरअसल, प्री-ओपन में SVF Growth Fund (Softbank) ने 10 करोड़ शेयरों की बिकवाली की, जोकि 1.17% हिस्सेदारी है. इसके बाद कंपनी में सॉफ्टबैंक का residual हिस्सा 2.25% रहेगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें