&format=webp&quality=medium)
PSU Stocks to Buy
Maharatna PSU Stock to Buy: शेयर बाजार शुक्रवार (16 फरवरी) को लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 376 अंक मजबूत होकर 72426 और निफ्टी 130 अंक मजबूत होकर 22040 पर सेटल हुआ. आज की तेजी में ऑटो, आईटी और रियल्टी इंडेक्स में जमकर खरीदारी रही. घरेलू बाजार में जारी इस रैली के बीच टेक्निकल चार्ट पर कुछ शेयर खरीदारी के लिए आकर्षक नजर आ रहे हैं.
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने ऑयल एंड गैस सेक्टर की Maharatna PSU इंडियन ऑयल (IOC) को शॉर्ट टर्म के लिए टेक्निकल पिक बनाया है. शुक्रवार के कारोबारी सेशन में इंडियन ऑयल 1.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 186.80 पर बंद हुआ. कारोबारी सेशन में शेयर ने 194.10 का हाई और 186.05 का लो बनाया.
मोतीलाल ओसवाल ने IOC को 2-3 दिन के लिए टेक्निकल पिक्स में शामिल किया है. टारगेट 200 रुपये रखा है. 16 फरवरी 2024 को शेयर का भाव 187 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह शेयर में 6-7 फीसदी अपसाइड देखने को मिल सकता है. स्टॉक का 52 वीक हाई 196.80 और लो 75.77 है.
IOC के शेयर की परफॉर्मेंस बीते एक साल में जबरदस्त रही है. बीते एक साल में स्टॉक 130 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. जबकि बीते 6 महीने में इंडियन ऑयल ने निवेशकों को करीब 100 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. स्टॉक ने 3 महीने में ही निवेशकों की वेल्थ डबल किया है. तीन महीने में शेयर ने करीब 90 फीसदी रिटर्न दिया है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 2.63 लाख करोड़ रुपये रहा.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)