खरीदारी के लिए जबरदस्त Power PSU Stocks, ब्रोकरेज ने कहा - तुरंत खरीदें, भाव 315 रुपए तक जाएगा

मजबूत कैपेक्स का भी ट्रिगर है. तिमाही आधार पर भी फाइनेंशियल सुधार दर्ज किया जा रहा है. शेयर आज भी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. शेयर 289.45 रुपए का नया 52-वीक हाई बनाया है.
खरीदारी के लिए जबरदस्त Power PSU Stocks, ब्रोकरेज ने कहा - तुरंत खरीदें, भाव 315 रुपए तक जाएगा

शेयर बाजार में चुनिंदा शेयर दमदार फंडामेंटल के चलते फोकस में हैं. पावर सेक्टर की सरकारी कंपनी पावरग्रिड इन्हीं में से एक है, जिसपर ब्रोकरेज बुलिश हैं. शेयर मौजूदा लेवल से बड़े उछाल के लिए तैयार है. मजबूत कैपेक्स का भी ट्रिगर है. तिमाही आधार पर भी फाइनेंशियल सुधार दर्ज किया जा रहा है. शेयर आज भी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. शेयर 289.45 रुपए का नया 52-वीक हाई बनाया है.

PSU कंपनी के दमदार फंडामेंटल

कंपनी को लेकर मजबूत कैपेक्स का अनुमान है. अगले 2 साल में एनालिस्ट के अनुमान से 30% ज्यादा CAPEX की उम्मीद है. इसके तहत FY24 में 8800 करोड़ के CAPEX करेंगे. साथ ही 2032 तक 2.07 लाख करोड़ के कैपेक्स करेंगे. शेयर की आकर्षक वैल्यूएशन है. इंटर स्टेट ट्रांसमिशन, बैटरीज और स्मार्ट मीटर्स क्षेत्र से ग्रोथ आएगा. मौजूदा एसेट्स और कम लागत कर्ज से स्थिर कैश की उम्मीद है. पावर रेगुलेटरी से भी काफी सपोर्ट है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पिछले 3 तिमाहियों से फाइनेंशियल में लगातार इजाफा

तिमाही Jun 2023 Sep 2023 Dec 2023 (Cr)
Revenue 11,048 11,267 11,550
Ebitda 9,332 9,710 10,175
Margin 84% 86% 88%
PAT 3,597 3,781 4,028

खरीदारी के लिए जबरदस्त शेयर

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टेइन ने शेयर पर कवरेज की शरुआत की है. शेयर पर Outperform रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर 315 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6