Top 5 Stocks to buy: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है. बीते कारोबारी सेशन (21 जून) को बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. इस बीच कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने 5 चुनिंदा स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से आगे करीब 23 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न देखने का मिल सकता है.
1/5Macrotech Developers के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 775 रुपये का है. 21 जून 2023 को शेयर का भाव 641 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 134 रुपये या करीब 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Oberoi Realty के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1210 रुपये का है. 21 जून 2023 को शेयर का भाव 1,013 रु पये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 197 रुपये या 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Bharat Electronic के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 150 रुपये का है. 21 जून 2023 को शेयर का भाव 122 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 28 रुपये या 23 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Moil के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Systematix ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 201 रुपये का है. 21 जून 2023 को शेयर का भाव 165 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 36 रुपये या 22 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Hindustan Oil Exploration Company के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 260 रुपये का है. 21 जून 2023 को शेयर का भाव 214 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 46 रुपये या 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)