अनिल अंबानी की इस कंपनी ने बढ़ाई कर्जदाताओं की टेंशन, 27 मई तक नहीं किया ये काम तो हो जाएगी मुश्किल

RCAP: कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (RCAP) के ऋणदाताओं ने समाधान योजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताई है. उन्होंने हिंदुजा समूह की शाखा इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) से जरूरी नियामक मंजूरियां हासिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और 27 मई की समाधान योजना की समयसीमा पर टिके रहने को कहा है. एक सूत्र ने कहा कि IIHL के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को मुंबई में हुई बैठक में, आरकैप के ऋणदाताओं ने कहा कि कंपनी को उक्त तिथि तक उन्हें 9,650 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. 
 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6