Ex Dividend Stocks: अक्टूबर का महीना फेस्टिव सीजन है. इस महीने दशहरा, दिवाली समेत कई त्योहार हैं. त्योहारों की खुशी तो है ही लेकिन शेयर बाजार में जिन लोगों ने पैसा लगाया है उनके लिए भी ये महीना एक्स्ट्रा कमाई वाला हो सकता है. अक्टूबर के महीने में शेयर बाजार में लिस्टेड 5 कंपनियां शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने वाली हैं. कंपनी ने बीएसई यानी कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी इस बारे में जानकारी दे दी है और अपने डिविडेंड की एक्स डेट का भी ऐलान कर दिया है. बता दें कि अक्टूबर का महीना कंपनियों का नतीजे जारी करने का महीना होता है. कंपनियां वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही यानी कि जुलाई-सितंबर के नतीजे पेश करेंगी और इस दौरान कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड और बोनस शेयर का भी फायदा दिला सकती है. जो कंपनियां इस महीने अपने डिविडेंड को शेयरधारकों के खाते में डालेंगी, आइए उन पर नजर डाल लेते हैं.
1/5इस लिस्ट में पहला नाम एशियन पेंट्स का है. कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया था, जिसकी अनाउंस डेट 29 सितंबर 2022 थी. इसकी रिकॉर्ड डेट 1 नवंबर 2022 है, यानी कि निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होने चाहिए और इसकी एक्स डिविडेंड डेट 31 अक्टूबर 2022 है.
2/5कंपनी ने भी अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है और कंपनी ने 29 सितंबर 2022 को ही डिविडेंड देने की जानकारी दी थी. इसके अलावा कंपनी ने शेयरधारकों के लिए रिकॉर्ड डेट 1 नवंबर 2022 रखी और एक्स डिविडेंड डेट 31 अक्टूबर तय की गई है.
3/5तीसरी कंपनी जो अपने निवेशकों को इस महीने डिविडेंड देने वाली है वो है ICICI Lombard. कंपनी ने अपने डिविडेंड का ऐलान 27 सितंबर 2022 को किया था लेकिन इसकी रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर बताई गई है और एक्स डिविडेंड डेट 27 अक्टूबर तय की गई है.
4/5इसके अलावा एंजेल वन ने भी अपने शेयरहोल्डर्स को खुश किया है और डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी ने अपनी रिकॉर्ड डेट 21 अक्टूबर 2022 तय की है और 28 सितंबर 2022 को डिविडेंड देने का ऐलान किया था. बता दें कि कंपनी ने 20 अक्टूबर 2022 को एक्स डिविडेंड डेट के तौर पर चुना है. बता दें कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
5/5ये कंपनी अपने शेयरधारकों को फाइनल डिविडेंड दे रही है. कंपनी ने 25 मई 2022 को डिविडेंड देने का ऐलान किया था और 20 अक्टूबर 2022 को इसकी एक्स डिविडेंड डेट रखी गई है. बता दें कि कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है.