Stocks to Buy: शेयर बाजार में कल की तेजी के बाद आज सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है. निफ्टी और सेंसेक्स दायरे में कारोबार कर रहे हैं. ऐसे बाजार में अगर आप अपने पोर्टफोलियो में तगड़े क्वालिटी वाले शेयर शामिल करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 5 स्टॉक्स पर दांव लगाने का सुझाव दिया है. ये स्टॉक्स 25 फीसदी तक का अपसाइड दिखा सकते हैं.