Stocks to buy this week: तेजी के बीच इस हफ्ते SBI, ONGC, Reliance जैसे स्टॉक्स में खरीद की सलाह, जानें टारगेट

Stocks to buy this week: तीन दिनों की गिरावट पर विराम लगा. निफ्टी 18101 पर बंद हुआ. बाजार में तेजी के दो प्रमुख कारण हैं. अमेरिका में दिसंबर महीने का जॉब डेटा जारी किया गया है. माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का दबाव घटा है. दूसरी तरफ चीन भी कोरोना संबंधी पाबंदियों में लगातार ढील दे रहा है, जिससे एशियाई बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है. बाजार का ट्रेंड और सेंटिमेंट पॉजिटिव है. आज TCS दिसंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान करेगी. इसके साथ ही नतीजों के नए सीजन की शुरुआत भी होगी. इन सब के बीच IIFL सिक्यॉरिटीज के एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने इस हफ्ते के लिए स्टेट बैंक, हिंडाल्को, रिलायंस, ONGC और बंधन बैंक में खरीद की सलाह दी है. इनके लिए टारगेट और स्टॉपलॉस भी दिया गया है. पढ़िए पूरी डीटेल.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6